विश्व कप में भारत के लिए करो या मरो की हालत, जाने कीवी टीम के खिलाफ रिकॉर्ड

विश्व कप में भारत के लिए करो या मरो की हालत, जाने कीवी टीम के खिलाफ रिकॉर्ड


Last Updated:

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण बहुत ही खराब हो गया है. टीम इंडिया की अगली टक्कर न्यूजीलैंड के साथ है. जानें क्या है दोनों टीमों के बीच का रिकॉर्ड.

ख़बरें फटाफट

भारत बनाम न्यूजीलैंड, वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड

नई दिल्ली: आईसीसी महिला विश्व कप में हार की हैट्रिक लगाने के बाद भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता मुश्किल हो गया है. टीम इंडिया को लीग स्टेज में अभी दो मैच और खेलने हैं. ऐसे में उसे हर हाल में दोनों मैच में जीत दर्ज करनी होगी है. अगर हरमनप्रीत की अगुवाई में टीम इंडिया ऐसा नहीं कर पाती है तो उसके लिए खिताबी रेस में बने रहना मुश्किल हो जाएगा. टीम इंडिया लीग स्टेज में अपना छठा मैच न्यूजीलैंड के खेलेगी. ऐसे में आइए जानते हैं वनडे फॉर्मेट में क्या है दोनों टीमों के बीच का रिकॉर्ड.

भारत बनाम न्यूजीलैंड, वनडे हेड टू हेड

महिला क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हमेशा से कांटे की टक्कर रही है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 120 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत का दबदबा ज्यादा रहा है. 120 वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने 60 में जीत हासिल की है, वहीं न्यूजीलैंड को सिर्फ 50 में सफलता मिली है, जबकि 7 मैच ऐसे रहे जिसका कोई नतीजा नहीं निकला और 1 मैच दोनों के बीच टाई रहा.

ऐसे में साफ है कि टीम इंडिया 23 अक्टूबर को जब न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश कि वह अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए ना सिर्फ न्यूजीलैंड पर जीत हासिल करे, बल्कि सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी को भी मजबूत करें. भारत और न्यूजीलैंड का ये मैच नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा.

टूर्नामेंट में क्या है भारत- न्यूजीलैंड की स्थिति

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 की बात करें तो भारत और न्यूजीलैंड दोनों की हालत खराब है. एक तरफ भारतीय टीम पांच मैच में से सिर्फ 2 में जीत हासिल कर 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम को 5 मैच में सिर्फ 1 जीत मिली है और वह तीन अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं.

इस तरह देखा जाए तो भारतीय टीम की स्थिति न्यूजीलैंड से बेहतर तो है, लेकिन चिंता की बात ये है कि भारतीय टीम टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत के बाद अपने लय से भटक गई है और हार की हैट्रिक लगा चुकी है. यही कारण है कि न्यूजीलैंड की टीम बेशक अपने फॉर्म में नहीं, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया को संभलकर खेलना होगा.

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें

homecricket

विश्व कप में भारत के लिए करो या मरो की हालत, जाने कीवी टीम के खिलाफ रिकॉर्ड



Source link