दिवाली की पार्टी के बाद घर बन गया गंदगी का अड्डा? अपनाएं ये आसान घरेलू टिप्स, कुछ घंटों में चमक उठेगा

दिवाली की पार्टी के बाद घर बन गया गंदगी का अड्डा? अपनाएं ये आसान घरेलू टिप्स, कुछ घंटों में चमक उठेगा


Last Updated:

Diwali Tips And Tricks: दिवाली की रौनक के बाद जब मेहमान लौट जाते हैं, तब घर की हालत किसी युद्धभूमि से कम नहीं. गंदे बर्तन, रंगोली के निशान और दागदार कालीन. लेकिन, घबराने की जरूरत नहीं! कुछ आसान घरेलू उपायों से आप कुछ ही घंटों में अपने घर को फिर से पहले जैसा चमका सकते हैं.

Diwali Tips And Tricks: दिवाली का त्योहार रोशनी, मिठास और मिलन का प्रतीक है. लेकिन, जैसे ही जश्न खत्म होता है, घर में बिखरे सामान, गंदे बर्तन, और दागदार कालीन देखकर सिरदर्द शुरू हो जाता है. अगर आप भी सोच रहे हैं कि कहां से शुरू करें सफाई का मिशन तो चिंता की बात नहीं. कुछ आसान घरेलू उपायों से आप घर को कुछ ही घंटों में पहले जैसा चमका सकते हैं.

सबसे पहले करें बिखरे सामान को व्यवस्थित
दिवाली की पार्टी के बाद सबसे जरूरी काम है बिखरे सामान को सही जगह पर रखना. पहले यह देखें कि कौन-सा सामान कहां का है फिर परिवार के सदस्यों को साथ लेकर व्यवस्थित तरीके से सफाई शुरू करें. इससे समय भी बचेगा और काम भी जल्दी निपट जाएगा. लोकल 18 से बातचीत में बघेलखंड निवासी आकृति मिश्रा ने बताया कि अगर सफाई को टीमवर्क की तरह करें, तो घर कुछ ही देर में फिर से संभल जाता है.

गंदे बर्तनों की सफाई ऐसे करें
पार्टी के बाद सबसे बड़ी चुनौती होती है गंदे बर्तनों की ढेर. इन्हें साफ करने के लिए सबसे आसान तरीका है, हल्के गर्म पानी में सफाई पाउडर और नींबू का रस मिलाकर बर्तन भिगो देना. कुछ देर बाद इन्हें रगड़कर धोएं, बर्तन चमक उठेंगे जैसे नए हों. अगर बर्तन ज्यादा हैं तो देर न करें तुरंत धो डालें ताकि दाग स्थायी न बनें.

फर्श की चमक लौटाने के लिए अपनाएं ये तरीका
फर्श पर पड़े तेल, मिठाई और रंगोली के दाग हटाना मुश्किल लग सकता है लेकिन नींबू का रस और नमक का घोल चमत्कार कर सकता है. पहले फर्श को झाड़ लें, फिर गीले कपड़े से पोछें और उसके बाद इस घरेलू घोल से सफाई करें. कुछ ही मिनटों में फर्श चमक उठेगा.

कालीन और पर्दों की सफाई ऐसे करें
दिवाली की भीड़भाड़ में कालीन और पर्दे भी गंदगी का शिकार हो जाते है. कालीन की सफाई के लिए गुनगुने पानी में थोड़ा सिरका मिलाकर स्पंज से साफ करें और आधे घंटे बाद धो लें. वहीं, पर्दों को हल्के गर्म पानी और सफाई पाउडर में भिगोकर धोएं. अगर गंदगी ज्यादा न हो तो सामान्य धुलाई भी पर्याप्त होगी.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

दिवाली की पार्टी के बाद घर बन गया गंदगी का अड्डा? ऐसे कुछ घंटों में चमक उठेगा



Source link