सिंधिया के जन्मदिन पर उनके खास विधायक ने बाहुबली का गाना डेडिकेट किया है. (फाइल फोटो)
सिंधिया ने आज 50 वर्ष पूर्ण कर लिए. इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अलग अंदाज में बधाई दी है. उन्होंने सिंधिया के संकल्पों और प्रयासों को बाहुबली के गाने के साथ मिक्स किया है.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 1, 2021, 10:19 AM IST
ट्वीट में वीडियो है, जिसमें राज्यसभा सांसद द्वारा की गई जनसेवा और संकल्पों की बातें बताई गई हैं. इन्हें बॉलीवुड की जबरदस्त हिट मूवी बाहुबली के गाने ‘जय-जयकारा, जय-जयकारा, स्वामी देना साथ हमारा…’ के साथ मिक्स किया गया है.
शुभकामनाओं के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद। https://t.co/UHmhhwsXyJ
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) January 1, 2021
ग्वालियर में 51 मंदिरों में होंगे सुंदरकाण्ड राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के 50वें जन्मदिन के अवसर पर एक जनवरी को ग्वालियर जिले के 51 मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ कराया जाएगा. सिंधिया की लंबी आयु की कामना के साथ शहर व ग्रामीण प्रमुख 51 मंदिरों में सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा. पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने बताया कि 51 मंदिरों में आयोजन के लिए 51 प्रभारी नियुक्त किए गए हैं. सिंधिया के जन्मदिन पर ग्वालियर अंचल को अपना विशेष योगदान देने वाले हर वर्ग व क्षेत्र के 50 गणमान्य नागरिकों को दोपहर 12 बजे मुदगल पायगा माधवगंज में सम्मानित किया जाएगा.
शाम पांच बजे महाराज बाड़े पर सिंधिया के जन्मदिन के अवसर पर 50 किलो मिठाई वितरित की जाएगी, 30 पोंड का केक काटा जाएगा. साथ ही ढोल-नगाड़ों की धुन पर आतिशबाजी होगी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व मंत्री माया सिंह, अनूप मिश्रा, इमरती देवी आदि मौजूद रहेंगे.