नए साल पर श्रीसंत को मिली खुशखबरी, 8 साल बाद होगी आईपीएल में वापसी

नए साल पर श्रीसंत को मिली खुशखबरी, 8 साल बाद होगी आईपीएल में वापसी


श्रीसंत आईपीएल 2021 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं (फोटो क्रेडिट: एएनआई)

37 वर्षीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत (S Sreesanth) को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) में केरल के लिए पेस अटैक की अगुवाई करेंगे.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 1, 2021, 10:16 AM IST

नई दिल्ली. भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत (S Sreesanth) को 10 जनवरी से शुरू हो रहे सैयद मुश्ताक अली टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए केरल की टीम में शामिल किया गया है. मैच फिक्सिंग के आरोपों में सात साल का प्रतिबंध झेल चुके श्रीसंत का यह पहला टूर्नामेंट होगा. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल (IPL) में स्पॉट फिक्सिंग में कथित भागीदारी के कारण श्रीसंत पर प्रतिबंध लगाया था. हालांकि आईपीएल 2021 में श्रीसंत खेलते हुए नजर आ सकते हैं. यह बात उन्होंने खुद बताई है. श्रीसंत ने कहा है कि कुछ आईपीएल फ्रेंचाइजी ने मुझसे बात की है. उन्होंने मुझे फिट रहने और सेलेक्शन के लिए उपलब्ध रहने को कहा है. उन्होंने आखिरी बार आईपीएल 2013 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला था.

श्रीसंत ने शुरू की प्रैक्टिस
37 वर्षीय तेज गेंदबाज श्रीसंत को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में केरल के लिए पेस अटैक की अगुवाई करेंगे. इस मही ने शुरू होने वाले घरेलू टी20 टूर्नामेंट से पहले उन्होंने हाल ही में वार्म अप मैचों में हिस्सा लिया. वह पहले की तरह ही आक्रामक दिख रहे हैं.

दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे
श्रीसंत ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बैन होने से पहले 27 टेस्ट में 87 विकेट लिए हैं. वह 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य ने 53 वनडे मैचों में 75 बल्लेबाजों को आउट किया है. वह 2007 में टी20 वर्ल्ड जीतने वाली टीम का हिस्सा भी थे.

यह भी पढ़ें:

मैदान पर लौटे पुराने श्रीसंत, प्रैक्टिस मैच में स्लेजिंग करते आए नजर- VIDEO

Bye-Bye 2020: 59 टी20 छक्के लगाकर ये बल्लेबाज बना नंबर 1, टॉप-15 में सिर्फ एक भारतीय बल्लेबाज

केरल टीम: संजू सैमसन (कप्तान), सचिन बेबी (उप कप्तान), जलज सक्सेना, रॉबिन उथप्पा, विष्णु विनोद, सलमान निजार, बासिल थम्पी, एस श्रीसंत, निधीश एमडी, आसिफ केएम, अक्षय चंद्रन, मिथुन पीके, अभिषेक मोहन एसएल, विनूप एस मनोहरन, मोहम्मद अजहरुद्दीन एम, रोहन एस कुन्नूम्मल, मिथुन एस, वत्सल गोविंद शर्मा, रोजिथ केजी, श्रीरूप एमपी.








Source link