दिवाली की रोशनी में जगमगाए भारतीय क्रिकेटर्स, देशवासियों को दी बधाई

दिवाली की रोशनी में जगमगाए भारतीय क्रिकेटर्स, देशवासियों को दी बधाई


Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ियों ने दिवाली के खास मौके पर देशवासियों को बधाई दी है. पूरे देश में रोशनी के इस पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है.

भारतीय क्रिकेटरों ने दी दिवाली की बधाई

नई दिल्ली: पूरे देश में दिवाली के त्योहार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिवाली को अच्छाई की बुराई पर जीत के त्योहार के रूप में मनाया जाता है. इस दिन पूरा देश दिए की रोशनी से जगमगा उठता है. हर घर में खुशी का माहौल रहता है और एक दूसरे मिठाई और बधाई संदेश देते हैं. ऐसे में भारतीय खेल जगत के सितारे भी अपने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं. सोशल मिडिया सचिन तेंदुलकर से लेकर गौतम गंभीर तक दिग्गजों ने बधाई संदेश शेयर किया है.

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर दिवाली की बधाई देते हुए लिखा, “आप सभी देशवासियों को शुभ और सुरक्षित दीपावली.”

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने लिखा, “सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! इस पावन पर्व के प्रकाश से सारा अंधकार दूर हो जाए!”

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए, “हैप्पी दीपावली.”

पूर्व क्रिकेटर और सांस यूसुफ पठान ने भी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी.

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ने लिखा, “सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं! आप सभी का जीवन प्रकाश, प्रेम और अनंत आनंद से भरा रहे.”

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें

homecricket

दिवाली की रोशनी में जगमगाए भारतीय क्रिकेटर्स, देशवासियों को दी बधाई



Source link