पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नरसिंहपुर में करेली पुलिस ने सोमवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार को घेराबंदी कर पकड़ा। इसमें से 14 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की गई।
.
पुलिस ने कार से शराब का परिवहन कर रहे आरोपी विजय कहार, पिता लोचन कहार, निवासी ठेमी थाना ठेमी, जिला नरसिंहपुर को मौके से गिरफ्तार किया। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग 70 हजार रुपए बताई जा रही है।
आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला
आरोपी विजय कहार के खिलाफ अपराध क्रमांक 808/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। एसआई विजय धुर्वे ने बताया कि यह शराब गाडरवारा से ठेमी क्षेत्र में ले जाई जा रही थी।