देशभर में दीपावली का महापर्व: देवास में घरों में लक्ष्मी पूजा, बाजारों में उमड़ी भीड़ – Dewas News

देशभर में दीपावली का महापर्व:  देवास में घरों में लक्ष्मी पूजा, बाजारों में उमड़ी भीड़ – Dewas News


देशभर में आज दीपावली का महापर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है इस अवसर पर मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। पर्व को लेकर लोगों में, विशेषकर बच्चों में, काफी उत्साह देखा जा रहा है।

.

घरों में शुभ मुहूर्त पर मां लक्ष्मी की पूजा की जाएगी। वहीं, व्यापारियों द्वारा पुष्य नक्षत्र में खरीदे गए बहीखातों की भी विशेष पूजा-अर्चना होगी। पर्व के लिए घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। महिलाओं और बालिकाओं ने घर के आंगन में सुंदर रांगोली बनाई है।

दीपावली पूजन सामग्री, जैसे गन्ने और झाड़ू, माता लक्ष्मी की प्रतिमा सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की बाजारों में जमकर खरीदारी हो रही है। देवास के एमजी रोड सहित अन्य बाजारों में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए लोग पूजन सामग्री खरीदने पहुंचे है। दीपावली पर्व के कारण फूलों के दामों में भी काफी उछाल आया है। सामान्य दिनों की अपेक्षा फूल दोगुने दामों पर बेचे जा रहे हैं।

देखें तस्वीरें



Source link