विदिशा में दीपावली के मौके पर पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र में जरूरतमंद बच्चों के साथ त्योहार की खुशियां मनाईं। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मिठाई और कपड़े वितरित किए।
.
एसपी काशवानी ने बच्चों से बातचीत करते हुए उन्हें पढ़ाई में मेहनत करने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में प्रेम, सहयोग और सकारात्मकता फैलाने का अवसर है।
पुलिस ने दी सुरक्षित और खुशहाल दीपावली की अपील
पुलिस अधीक्षक ने बच्चों से स्वच्छ, सुरक्षित और खुशहाल दीपावली मनाने की भी अपील की। इस मौके पर थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आर.के. मिश्र सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों को मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

