न पिज्जा, ना पास्ता… दादी-नानी के जमाने की ‘महेरी’ बनी फूड लवर्स की फेवरेट, जानें रेसिपी

न पिज्जा, ना पास्ता… दादी-नानी के जमाने की ‘महेरी’ बनी फूड लवर्स की फेवरेट, जानें रेसिपी


Bagheli Dishes List: फास्ट फूड या कॉंटीनेंटल फूड खाने वाले लोग भी इन दिनों घरों में बने गांव वाले खाने का स्वाद चख रहे हैं. ऐसे में गांव-घर में आसानी से मिल जाने वाली सामग्री से बनने वाले बघेली व्यंजन लोगों की पसंद बन गए हैं. घर की महिलाएं पूड़ी के लड्डू, आवंरिया, हिंगोरा, थोपा, बफौरी, ठोमर, महेरी, बरा, मुगौरा,  रसखीर, बेसन के आलू, इंद्रहार, रसाज, रिकमच जैसे बघेल  व्यंजन बना रही हैं. महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे गांव के  व्यंजन का स्वाद नई पीढ़ी को भी भा रहा है.

हालंकि विंध्य क्षेत्र के ग्रामीण आंचल में सबसे ज्यादा प्रचलित महेरी बहुत हल्के और लजीज खाने में से एक है, लेकिन अब ये धीरे-धीरे लोगों की थाली से गायब सी हो रही है. इस गुम होती डिश को आप अपनी रसोई से फिर पहचान दे सकते हैं.

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
1 लीटर मट्ठा/ छाछ
एक कप चावल
एक दलिया या कूटा हुआ बाजरा
1 चुटकी हींग
1 छोटा चम्मच जीरा
एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी
नमक स्वाद अनुसार
आधा चम्मच मेथी दाना
1 बड़ा चम्मच घी.
कढी पत्ता (अगर पसंद हो तो)
प्याज (अगर पसंद हो तो)

ऐसे करें घर पर तैयार
– चावल को अच्छी तरह धो लें और भिगोकर रख लें.
– अब एक प्रेशर कूकर में घी डालकर गर्म होने के लिए मध्यम आंच पर रखें. जैसे ही यह गर्म हो जाए तो इसमें हींग, जीरा और मेथी तड़का लें फिर इसमें हल्दी और नमक डालकर चावल का दोगुना पानी डाल दें.
– इस मिश्रण में उबाल आने तक पकाएं.
– फिर इसमें छाछ यानि मठ्ठा डाल दें, मध्यम आंच पर मठ्ठे को चलाते रहें.
– अब इसमें भीगे हुए चावल डाल दें और अच्छी तरह से मिलाएं.
– कूकर का ढक्कन लगाकर 2 सीटी आने तक पकाएं. (अगर दलिया की महेरी बना रहे हैं तो 4 सीटी लगाएं और अगर बाजरे की बना रहे हैं तो 6 सीटी लगाएं.)
– कूकर खोल कर महेरी को अच्छी तरह से चला लें.

महेरी को आप प्याज, खीरा की सलाद और पापड के साथ परोसें स्वाद लाजवाब होगा. कुछ लोग इसे भगोने में भी बनाते हैं. उसमें मठ्ठा, हल्दी, नमक, चावल डालकर पका लेते हैं और फिर तड़का लगाते हैं. कुछ लोग केवल चावल, मठ्ठा और नमक डालकर बनाते हैं, लेकिन स्वादिष्ट तड़के के वाली महेरी में ही आता है.



Source link