Last Updated:
MP News: एमपी के छतरपुर में 5 साल की बच्ची को सांप ने काट लिया. जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया. बच्ची को उसके परिजन फौरन अस्पताल लेकर गए. इसके अलावा परिजन बच्ची के साथ उस सांप को भी लेकर आ गए.
MP News: एमपी के छतरपुर में 5 साल की बच्ची को सांप द्वारा काटने का मामला सामने आया है. घटना उस समय हुई जब बच्ची खेल रही थी तभी सांप उसके पैर में लिपट गया और उसे काट लिया जिससे बच्ची डर गई और चीखने लगी. बच्ची की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और देखा तो सांप बच्ची के पैर में लिपटा हुआ था. जिसे परिजनों ने तत्काल पकड़कर उसे प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर उसे बच्ची के साथ जिला अस्पताल लेकर आए. अस्पताल के इमरजेंसी में आते ही परिजनों ने सांप को डॉक्टर की टेबल पर रख दिया, जहां टेबल पर सांप को देखकर ड्यूटी नर्सिंग स्टाफ में हड़कंप मच गया और भीड़ एकत्रित हो गई. हालांकि, बाद में डॉक्टरों ने बच्ची का प्राथमिक इलाज कर उसे जिला अस्पताल के PICU वार्ड में भर्ती कर दिया है.
परिजनों की मानें तो वह सांप को पकड़कर लाए ताकि डॉक्टर सांप को देखकर उसके जहर का अंदाजा लगा सकें और बच्ची को प्रॉपर एन्टी डोज़ देकर उसका इलाज कर सकें
डॉक्टर बोले खतरे से बाहर
वहीं, जिला अस्पताल में पदस्थ वरिष्ठ चिकित्सक और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश जैन के मुताबिक, बच्ची की हालत अब ठीक है और वह खतरे से बाहर है. फिर भी एहतियातन बच्ची को 24 घंटे के ऑब्जर्वेशन में रखा हुआ है.
डॉक्टर के मुताबिक, परिजन जिस सांप को लेकर आए हैं, वह सांप उतना जहरीला नहीं है, जितना कि लोग समझ रहे थे. सांप छोटा भी है, हालांकि जांच पड़ताल करने के बाद परिजनों से सांप को जंगल में छोड़ने को कहा गया है और कहा गया है कि इस तरह सांप को लेकर न घूमें, यह खतरनाक साबित हो सकता है.