राजगढ़ दीपावली की एक रात पहले खुशियों का त्योहार मातम में बदल गया, जब भोजपुर थाना क्षेत्र के कालियाखेड़ी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 28 वर्षीय युवक संजय बैरागी की मौके पर ही मौत हो गई। संजय अपने गांव रूपाहेड़ा दीपावली मनाने लौट रहा
.
जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम संजय बैरागी अपनी आइसर वाहन भोजपुर में खड़ी कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह कालियाखेड़ी के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि संजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक का सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
संजय की शादी दो साल पहले हुई थी और उनका छह माह का बेटा है। वे अपने पिता जगदीश बैरागी के इकलौते पुत्र थे। पिता मंदिर में पुजारी के रूप में कार्यरत हैं। परिवार कुछ साल पहले रूपाहेड़ा में बस गया था।
हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। दीपावली की रात जिस घर में खुशियां मनाई जानी थीं, वहां शोक की लहर दौड़ गई। पिता अपने बेटे की लाश देखकर फूट-फूट कर रो पड़े। सोमवार सुबह खिलचीपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। भोजपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।