भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही थी. लंबे समय के बाद टीम में वापसी कर रहे विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने काफी खराब प्रदर्शन किया. फैंस उनसे काफी उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन उनकी एक ना चली. रोहित – विराट के अलावा और भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था. हालांकि, दो ऐसे भी खिलाड़ी थे, जिन्होंने थोड़ा दम दिखाया. वह नाम है ऑलराउंडर अक्षर पटेल और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का. राहुल ने 38 तो अक्षर ने 31 रन बनाए. इसी बीच भारत के पूर्व खिलाड़ी के श्रीकांत ने टीम इंडिया के मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा है.
‘राहुल अय्यर से पहले’
श्रीकांत ने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ” मेरा मानना था कि केएल राहुल को श्रेयस अय्यर से पहले खेलना चाहिए. यह टीम मैनेजमेंट का बेहद खराब डीसीजन था. आपने उसे ना भेजकर किसी और को भेजा. अगर वह एक बार टिक जाता है, तो जमकर रन बनाता है. पटेल को राहुल के ऊपर भेजना बेहद खराब निर्णय था. मतलब इससे नहीं है अक्षर ने कैसा खेला. बात ये है कि आपकी टीम में एक बेहद ही शानदार खिलाड़ी मौजूद है. केएल को पांचवें नंबर पर आना चाहिए था. अगर मैं इस टीम की कप्तानी कर रहा होता, तो केएल को चौथे नंबर पर भेज देता. उनके ज्यादा से ज्यादा खेलना होगा. “
ऑस्ट्रेलिया ने ली 1-0 की बढ़त
भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह से फिसड्डी रही थी. 26 ओवरों के बाद बड़ा ही संघर्ष करते हुए टीम इंडिया का स्कोर 9 विकटों पर 136 रन पहुंचा. वहीं, डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया को 131 रनों का लक्ष्य दिया गया. जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 29 गेंद रहते ही जीत लिया. ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से कप्तान मिचेल स्टार्क ने मैच विनिंग पारी खेलते हुए अपनी टीम के लिए 46 रनों का योगदान दिया. उनके अलावा जोश फिलिप ने 37 रनों की पारी खेली और मैट रेनशॉ इसी के साथ कंगारुओं ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है.
‘रेड्डी को नहीं भेजना था’
श्रीकांत ने आगे कहा,” अगर टीम इंडिया 160 रनों तक पहुंच जाती और ज्यादा विकेट नहीं गिरते. फिर डकवर्थ लुईस का नियम अलग होता और शायद चीजें भारत के रडार में होता. मेरा मानना ये है कि बारिश ने कंगारुओं को बचा लिया. साथ ही मैनेजेंट ने एक और गलती की. केएल और अक्षर के पवेलियन लौटने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी को नहीं भेजना था. अगर आपने उन्हें टीम में एक हिटर के तौर पर रखा था. तो लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन के पीछे क्यों जा रहे हैं. “