शर्म आनी चाहिए.. सिद्धू ने वायरल बयानों का किया पर्दाफाश, टारगेट पर थे गंभीर-अगरकर

शर्म आनी चाहिए.. सिद्धू ने वायरल बयानों का किया पर्दाफाश, टारगेट पर थे गंभीर-अगरकर


टीम इंडिया में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है. रोहित शर्मा की वनडे कप्तानी जाने का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस में नाराजगी नजर आई. गंभीर और अगरकर को टारगेट किया गया. लेकिन इस कप्तानी के मुद्दे के बीच पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू चर्चा में आ गए. सोशल मीडिया पर उनका एक बयान तेजी से वायरल होता दिखा जिसमें वह गौतम गंभीर और अजीत अगरकर को टारगेट कर रहे थे. अब सिद्धू ने इस बयान का खंडन कर दिया है.

सिद्धू के कंधे पर रखकर चलाई बंदूक

यूजर्स ने रोहित की कप्तानी जाने के बाद सिद्धू के कंधे पर रखकर चलाई बंदूक चला दी. झूठे बयान में दावा किया गया था कि सिद्धू ने बीसीसीआई से चयन समिति के प्रमुख अजीत अग्रवाल और मुख्य कोच गौतम गंभीर को हटाने की मांग की है. साथ ही, रोहित शर्मा को फिर से कप्तान बनाकर 2027 वर्ल्ड कप जिताने की बात कही गई थी।. सिद्धू ने साफ कहा कि उन्होंने कभी ऐसा कुछ नहीं कहा. 

Add Zee News as a Preferred Source


ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले वायरल हुआ पोस्ट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने पहला वनडे 19 अक्टूबर को खेला. सिद्धू का ये फर्जी बयान सीरीज की शुरुआत से पहले ही वायरल हो गया. पोस्ट में सिद्धू के नाम से लिखा था कि अगरकर और गंभीर को हटा दिया जाए, ताकि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम 2027 वर्ल्ड कप जीते. सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाने वालों पर सिद्धू ने गुस्सा जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मैंने कभी ऐसा नहीं कहा, फेक न्यूज न फैलाओ, कभी कल्पना भी नहीं की. शर्म आनी चाहिए तुम्हें.’

fallback

ये भी पढे़ं.. 38 साल की उम्र में डेब्यू… कौन है पाकिस्तान टीम में एंट्री पाने वाले दूसरे उम्रदराज खिलाड़ी, हसन अली का काटा पत्ता

हार से गिल की कप्तानी का डेब्यू

रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को टीम इंडिया की कमान सौंपी गई. गिल का वनडे डेब्यू हार से हुआ, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7 विकेट से रौंदा. इसी के साथ भारत की जीत की चैन टूट गई. टीम इंडिया लगातार वनडे में रोहित की कप्तानी में जीत रही थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने विजयरथ रोक दिया है. कोहली की कप्तानी का डेब्यू भी हार के साथ हुआ था. भारत और ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे 23 अक्टूबर को खेलेंगी. 



Source link