सतना में एक ही परिवार के तीन घरों में चोरी: चोर आंगन के रास्ते घुसे, 40 हजार नकद और लाखों के गहने व बर्तन ले गए – Satna News

सतना में एक ही परिवार के तीन घरों में चोरी:  चोर आंगन के रास्ते घुसे, 40 हजार नकद और लाखों के गहने व बर्तन ले गए – Satna News


सतना के सरबहना गांव में रविवार देर रात एक ही परिवार के तीन घरों में लाखों की चोरी हुई। कोलगवां थाना क्षेत्र की बाबूपुर चौकी के अंतर्गत हुई इस वारदात में अज्ञात चोर आंगन के रास्ते घरों में घुसे।

.

चोरों ने एक-एक कर कमरों के ताले तोड़े और नगदी, गहने, बर्तन तथा कपड़े चुरा लिए। घटना के समय घर के सदस्य दूसरे कमरों में सो रहे थे। बदमाशों ने लगभग 40 हजार रुपए नगद और एक लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के गहने व बर्तन चुराए।

जानकारी के अनुसार, शिवाकांत द्विवेदी और उनके भाई रमाकांत तथा विष्णुकांत द्विवेदी के घर अगल-बगल बने हैं। सभी घर आंगन के रास्ते से जुड़े हुए हैं, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

घर के सदस्यों को चोरी की जानकारी सुबह हुई। आसपास देखने पर खेत में पेटियां और कपड़े बिखरे मिले। शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि उनके भाई रमाकांत सतना में रहते हैं, जबकि विष्णुकांत और उनका परिवार घर पर ही था। सूचना मिलने पर बाबूपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link