सागर की घनी बस्ती में 500 किलो पटाखे का भंडारण: प्रशासन ने गोदाम सील किया, दुकानदार को कारण बताओ नोटिस – Sagar News

सागर की घनी बस्ती में 500 किलो पटाखे का भंडारण:  प्रशासन ने गोदाम सील किया, दुकानदार को कारण बताओ नोटिस – Sagar News


जांच के दौरान मिले बड़ी मात्रा में पटाखा।

दीपावली पर्व पर पटाखों की डिमांड बढ़ी है। जिस कारण व्यापारियों ने पटाखों का बड़ी मात्रा में स्टाक कर रखा है। जबकि रहवासी इलाकों में पटाखा के स्टाक कर प्रतिबंध लगाया गया है।

.

ऐसे में सागर में रविवार को प्रशासन को सूचना मिली कि खुरई रोड पर स्थित ताले वाले की दुकान के पास गोदाम में बड़ी मात्रा में पटाखा रखा है। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। गोदाम पर दबिश दी। जहां पर 500 किलो से अधिक के पटाखा रखे पाए गए।

तहसीलदार राहुल गौड़ ने बताया कि कलेक्टर ने निर्देश जारी किए हैं कि भारत सरकार से जारी पत्र में स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी लाइसेंसधारी विक्रेता घनी बस्ती में पटाखा का अधिक अपनी दुकान पर भंडारित कर विक्रय नहीं करेगा। इसी के चलते रमेश ताले वाले के गोदाम पर कार्रवाई की गई। दुकान के पास वाले कमरे में 500 किलो से अधिक के पटाखे पाए गए। कार्रवाई करते हुए तत्काल कमरे को सील किया गया है। साथ ही दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

पटाखा के स्टाक को लेकर दस्तावेजों की जांच करते अधिकारी।



Source link