Highest score in ODI cricket: वनडे क्रिकेट में पिछले कुछ सालों में कई टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया है. आधुनिक समय में पुरुषों के वनडे मैचों में कई बार 400 से अधिक रन बने हैं. इंग्लैंड की टीम इस लिस्ट में सबसे आगे है. 2016 से अब तक पिछले सात सालों में वनडे मैचों में शीर्ष तीन सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है. इस प्रारूप में उसी टीम ने सर्वोच्च स्कोर बनाया है. उसने इंग्लैंड के खिलाफ 498 रनों का पहाड़ स्कोर बनाकर सबको हैरान कर दिया है.
वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर
लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड तमिलनाडु के नाम दर्ज है. उसने 2022 में बेंगलुरु में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 50 ओवरों में 2 विकेट पर 506 रन बनाए थे. यह रिकॉर्ड आज तक कायम है और स्कोर को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि लंबे समय तक बना रहेगा. लिस्ट ए क्रिकेट की बात तो हो गई, लेकिन वनडे इंटरनेशनल मैचों में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम दर्ज है. उसने 2022 में एम्सटलवीन में नीदरलैंड के खिलाफ चार विकेट पर 498 रन बनाए थे.
नीदरलैंड की गलती, इंग्लैंड का प्रहार
नीदरलैंड के कप्तान पीटर सीलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और यह पूरी तरह उनके खिलाफ गया. दूसरे ओवर की पहली गेंद पर जेसन रॉय को शेन स्नेटर ने आउट कर दिया. यहां से फिलिप सॉल्ट और डेविड मलान ने मोर्चा संभाला. दोनों ने मिलाकर नीदरलैंड के गेंदबाजों को बुरी तरह धो दिया और दूसरे विकेट के लिए 222 रनों की साझेदारी कर दी. फिलिप सॉल्ट 93 गेंद पर 122 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके 3 छक्के लगाए. उनके बाद जोस बटलर क्रीज पर उतरे और यहां से असली प्रहार शुरू हुआ. बटलर ने जिस तेजी से रन बनाए, उसने सबको हैरान कर दिया. उन्होंने डेविड मलान के साथ दूसरे विकेट के लिए 90 गेंदों में ही 184 रनों की साझेदारी कर दी.
ये भी पढ़ें: मिल गया नंबर-3 का असली दावेदार, टेस्ट मैचों से साई सुदर्शन का कर देगा पत्ता साफ!
सॉल्ट के बाद मलान का शतक
डेविड मलान 109 गेंदों पर 125 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए. उनके बाद कप्तान इयोन मोर्गन क्रीज पर आए. मोर्गन खाता नहीं खोल पाए और पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए. उनके बाद लियाम लिविंगस्टोन ने बटलर का बखूबी साथ दिया और आखिरी ओवरों में नीदरलैंड की जबरदस्त धुनाई कर दी. दोनों ने 32 गेंदों में ही 91 रनों की नाबाद साझेदारी कर दी. विपक्षी टीम के गेंदबाज पूरे 50 ओवरों तक समझ नहीं पाए कि उन्हें किस लेंग्थ पर गेंदबाजी करनी है.
ये भी पढ़ें: 49 चौके और 1 छक्का… भारत के खूंखार बल्लेबाज ने खूंटा गाड़कर ठोक दिए 443 रन, बेबसी में तड़पते रहे गेंदबाज
बटलर, लिविंगस्टोन ने धो डाला
जोस बटलर 70 गेंदों पर 162 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने अपनी पारी में चौके से ज्यादा छक्के उड़ाए. बटलर के बल्ले से 7 चौके और 14 छक्के निकले. उन्होंने 231.42 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. लिविंगस्टोन ने 22 गेंदों पर नाबाद 66 रन ठोके. उनके बल्ले से 6 चौके और 6 छक्के निकले. इंग्लैंड ने 50 ओवरों में 4 विकेट पर 498 रन बना दिए. सिर्फ 2 रनों से वह 500 रन बनाने से चूक गया. 499 रनों के लक्ष्य के सामने नीदरलैंड की टीम 49.4 ओवर में 266 रनों पर सिमट गई. इंग्लैंड ने 232 रनों के बड़े अंतर से मैच को जीत लिया.