Last Updated:
Chhatarpurs Balance Rock: छतरपुर जिले में एक ऐसा पहाड़ है, जिसपर एक ऐसी चट्टान रखी है, जिसे बैलेंस रॉक कहा जाता है. इसे लोग चमत्कार भी मानते हैं. यह चट्टान 7 उंगलियों की जगह में रखी है और इसी के ऊपर पूरा पहाड़ सधा हुआ है.
Ghahbara Village Balance Rock. छतरपुर जिले के गौरिहार तहसील के गहबरा गांव में एक ऐसा भी पहाड़ है, जिस पर एक ऐसी चट्टान रखी है. इसे बैलेंस रॉक कहा जाता है. इसे लोग चमत्कार भी मानते हैं क्योंकि यह चट्टान 7 उंगलियों की साइज में रखी है और इसी के ऊपर पूरा पहाड़ सधा हुआ है. गांव के लोगों का कहना है कि अगर यह चट्टान थोड़ी भी खिसक जाती है तो पूरा गांव इस पहाड़ की चपेट में आ जाएगा, लेकिन पहाड़ की ऊंचाई पर स्थित माता की कृपा है कि आज तक ऐसा कुछ नहीं हुआ और हम इसे चमत्कार की चट्टान कहते हैं.
200 क्विंटल वजनी है चट्टान
कालीचरण सोनी बताते हैं कि सतरंगी चट्टान जिसका वजन 100 से 200 क्विंटल बताया जाता है. यह चट्टान इस तरह से व्यवस्थित है कि इसके ऊपर बड़ी-बड़ी चट्टानें रखी हुई हैं.
मां का चमत्कार मानते हैं
सीताराम शुक्ला बताते हैं कि पहाड़ की ऊंचाई पर माता का स्थान है. इस चट्टान को मां का चमत्कार मानते हैं क्योंकि यह चट्टान सिर्फ 7 उंगली की जगह में रखी है. लेकिन अभी तक कोई अनहोनी नहीं हुई है. माता के आशीर्वाद से चट्टान के आसपास मधुमक्खी के छत्ते लगे हैं. इसलिए वहां कोई जाता भी नहीं है. जिससे चट्टान में कोई छेड़छाड़ नहीं कर पाता है. वहीं रमानंद दीक्षित बताते हैं कि एक बार एक बच्चा उस चट्टान से गिर गया था. लेकिन मां के चमत्कार से वह बच्चा चारा में टंग गया था. वह पूरी तरह सुरक्षित था.
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें