Last Updated:
Burhanpur News: बुरहानपुर के आमिर खान को बचपन से सांपों से खास लगाव है. अब तक 14 बार सांपों के काटने के बावजूद, बिना किसी डॉक्टर की मदद के वे हर बार बच निकले.
बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के प्रगति नगर में रहने वाले आमिर खान एक ऐसे शख्स हैं, जिन्हें सांपों के प्रति अनोखा लगाव है. उन्होंने न केवल सांपों को पकड़ने और बचाने का जुनून बनाया, बल्कि 14 बार सांपों के काटने के बावजूद अपनी अनोखी तकनीक से खुद को सुरक्षित रखा. आमिर कभी अस्पताल नहीं गए और न ही किसी डॉक्टर से इलाज करवाया. उनका कहना है कि सांपों के प्रति उनका प्यार और बचपन से सीखी तकनीक ने उन्हें हर बार बचाया.
आमिर खान ने केवल चौथी कक्षा तक पढ़ाई की है, लेकिन सांपों के प्रति उनका जुनून बचपन से ही शुरू हो गया था. उन्हें सांपों की कहानियां पढ़ना, उन्हें देखना और पकड़ना बहुत पसंद था. इस शौक ने उन्हें सांपों को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ने का हुनर सिखाया. आमिर का मानना है कि सांपों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए, और न ही उन्हें किसी की जान लेने देना चाहिए. यही वजह है कि वे इस काम को पूरी लगन से करते हैं.
14 बार सांपों का काटना, फिर भी सुरक्षित
आमिर को अब तक 14 बार अलग-अलग प्रजातियों के सांपों ने काटा, लेकिन उनकी अनोखी तकनीक ने हर बार उनकी जान बचाई. लोकल 18 से बातचीत में उन्होंने बताया कि वे बुजुर्गों से सीखी तकनीक का इस्तेमाल करते हैं, जिससे सांप का जहर उनके शरीर में फैलता नहीं. इस तकनीक के बारे में उन्होंने ज्यादा खुलासा तो नहीं किया, लेकिन उनका कहना है कि यह उनके लिए हर बार कारगर रही. इस वजह से उन्हें कभी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ी.
सांपों को बचाने का जुनून
आमिर का एकमात्र उद्देश्य है कि सांपों के काटने से किसी की जान न जाए और सांपों को भी कोई नुकसान न पहुंचे. जैसे ही उन्हें कहीं सांप निकलने की सूचना मिलती है, वे तुरंत मौके पर पहुंचकर सांप को पकड़ लेते हैं और उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ देते हैं. अब तक उन्होंने हजारों सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ा है. कई बार घायल सांपों को वे पशु चिकित्सालय ले जाकर उनका इलाज भी करवाते हैं.
सम्मान और समर्पण
आमिर के इस नेक काम के लिए वन विभाग के अधिकारी और सामाजिक संगठन उन्हें सम्मानित कर चुके हैं. उनका कहना है कि सांपों को बचाना और लोगों को सुरक्षित रखना उनका मिशन है. आमिर की यह कहानी न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह भी दिखाती है कि सच्चा जुनून और समर्पण किसी भी चुनौती को आसान बना सकता है.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें