बड़वानी में कलेक्टर जयति सिंह ने लायंस क्लब बड़वानी सिटी के सदस्यों के साथ रामकुलेश्वर मंदिर के पास स्थित बस्ती में 175 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को “हैपी दीवाली किट” वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को दिवाली की खुशियां प्रदान
.
लायंस क्लब बड़वानी सिटी द्वारा ‘आओ खुशियां बांटें’ नामक यह कार्यक्रम आठ वर्षों से चलाया जा रहा है। राज्य आनंद संस्थान भोपाल की प्रेरणा से शुरू की गई इस पहल के तहत, हर साल ऐसे बच्चों के लिए विशेष किट तैयार किए जाते हैं जो आर्थिक कारणों से दीवाली का त्योहार नहीं मना पाते।
“हैपी दीवाली किट” में दीपक, बाती, तेल, नमकीन, मिठाई, फुलझड़ी, अनार और चकरी जैसे सामान शामिल होते हैं। इन किट के प्रायोजन के लिए सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जाता है, जिसमें लोग स्वेच्छा से सहयोग करते हैं।
लायंस क्लब बड़वानी सिटी के सदस्य इन किट को तैयार कर दूरस्थ अंचलों में जाकर गरीब परिवारों के बच्चों को अपने हाथों से वितरित करते हैं। लायंस क्लब के वॉयस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राम जाट ने बताया कि इस वर्ष 600 से अधिक गरीब बच्चे इस पहल से दीवाली की खुशियां मना सकेंगे। लायन अनिल जोशी ने वितरण प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।
लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष सचिन शर्मा ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष भी जनसहयोग से 600 से अधिक हैपी दीवाली किट वितरित किए गए थे। राज्य आनंद संस्थान भोपाल ने भी इस मुहिम की प्रशंसा की थी और अपनी प्रकाशनों में इसे स्थान दिया था।