Last Updated:
Diwali Special Sugar Free Mithai: दीवाली पर अब बिना शुगर के भी मनाएं मिठास का त्योहार! अग्रवाल स्वीट्स ने लॉन्च की शुगर-फ्री मिठाइयाँ अंजीर, खजूर और स्टीविया से बनी हेल्दी मिठाइयों को मिल रहा है शानदार रिस्पॉन्स.
दीवाली है और मिठाई की बात न हो ऐसा कैसे संभव है. दीपोत्सव के साथ दीवाली हर्षोल्लास और खुशियां का भी त्योहार है, घरों में खूब पकवान और अन्य तरह की चीज़े आपको देखने मिलती हैं. लेकिन अगर आप मिठाइयों के शौकीन हैं पर शुगर या अन्य सेहत से जुड़े कारणों के चलते मिठाई नहीं खा पाते तो आज हम आपको बता रहे हैं शुगर फ्री मिठाई के बारे में जो विशेष तौर पर बनाई गई है उन लोगों के लिए जो त्योहार पर मिठाई का लुत्फ नहीं ले पाते.
इन मिठाइयों को बनाने के लिए खासतौर से स्टीविया नामक पौधे के फूलों को सूखाकर इसकी मिठास का इस्तेमाल किया जाता है. इन इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करके पान मिठाई, मिक्स ड्राइफ्रूट्स नेचुरल, खजूर ड्राइफ्रूट नेचुरल, एप्रीकोट समेत कई मिठाइयां आप ले सकते हैं.
शुगर फ्री मिठाइयों का दाम सामान्य मिठाइयों से थोड़ा ही ज्यादा होता है क्योंकि इसमें नेचुरल ड्राइवर फ्रूट्स समेत उच्च गुणवत्ता वाले इंग्राडिएंट्स इस्तेमाल किए जाते हैं. उनके इस प्रयोग को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. तो अगर आप भी इस दिवाली जी भर के मिठाई खाना चाहते हैं तो इन शुगर फ्री मिठाइयों को विकल्प के रूप में ग्रहण कर सकते हैं.
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें