Last Updated:
MP Success Story: बुरहानपुर के शाहपुर निवासी हर्षल लांडे ने 30 लाख की MNC जॉब छोड़कर गांव में केला चिप्स फैक्ट्री लगाई. सरकार की योजना के तहत 35 लाख का लोन और 10 लाख की सब्सिडी मिली. अब वे 30 लोगों को रोजगार दे रहे हैं और कई राज्यों में चिप्स की सप्लाई कर रहे हैं.
बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के युवा अब उद्योग की ओर रुख कर रहे हैं. शाहपुर निवासी हर्षल लांडे पहले एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते थे और करीब 30 लाख रुपये सालाना का पैकेज पा रहे थे, लेकिन उन्होंने सुरक्षित नौकरी छोड़कर खुद का बिजनेस शुरू करने का फैसला लिया. हर्षल ने केला चिप्स की फैक्ट्री लगाई है, जिसके लिए उन्होंने 35 लाख रुपये का लोन लिया और सरकार की योजना के तहत सब्सिडी का लाभ भी मिला. फिलहाल वे 30 लोगों को रोजगार दे रहे हैं. हर्षल का सपना है कि अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार का अवसर दें. इसी सोच के साथ उन्होंने मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़कर स्थानीय स्तर पर उद्योग स्थापित किया.
लोकल 18 की टीम ने जब केला चिप्स फैक्ट्री का संचालन करने वाले हर्षल लांडे से बात की तो उन्होंने बताया, ‘ मैं पढ़ाई करने के बाद मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता था. मैंने अच्छा लाखों का पैकेज छोड़ा और सोचा क्यों न अपने गृह ग्राम में रहकर उद्योग स्थापित किया जाए. जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाई जाने वाली पीएम एफएमवी योजना के तहत लोन की जानकारी मिली तो 35 लाख का लोन अप्लाई किया. यह लोन मिला, जिसमें 10 लाख रुपए की सब्सिडी भी प्राप्त हुई है. जिससे मैंने यह उद्योग डाला है.
30 लोगों को रोजगार दे रहा है युवक
बुरहानपुर के स्थानीय 30 लोगों को युवक ने फैक्ट्री में रोजगार दिया है. इनके द्वारा बनाई जाने वाली केला चिप्स मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के कई शहरों में जा रही है. अच्छी डिमांड होने पर 6 महीने में ही लाखों का टर्नओवर हो गया है. उस से युवक का हौंसला बढ़ते जा रहा है. युवक और भी प्लांट को बढ़ाने में लगा हुआ है.
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें