ग्वालियर में दीपावली की रात 30 जगहों पर लगी आग: आतिशबाजी, दीप और शॉर्ट सर्किट से घर, वाहन और गोदाम जलकर हुए खाक – Gwalior News

ग्वालियर में दीपावली की रात 30 जगहों पर लगी आग:  आतिशबाजी, दीप और शॉर्ट सर्किट से घर, वाहन और गोदाम जलकर हुए खाक – Gwalior News


जगताप की गाेठ में दो मंजिला मकान में लगी। मकान के प्रथम दल पर था कपड़े का गोदाम।

ग्वालियर में दीपावली की रात आतिशबाजी, दीपों और शॉर्ट सर्किट के चलते 30 से अधिक स्थानों पर आगजनी की घटनाएं सामने आईं। फायर स्टेशन के हेड ऑफिस को रातभर में 30 कॉल्स मिले, जबकि सब-स्टेशनों पर भी कई सूचनाएं आईं। कहीं कचरे में तो कहीं झाड़ियों में आग लगी,

.

कपड़े का गोदाम जलकर खाक

सुबह 4 बजे, मकान की दूसरी मंजिल पर रहने वाली स्मृति जैन ने आग की लपटें देखीं और तत्काल फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। नीचे वाले तल पर कपड़े का गोदाम था, जहां से आग ने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और मकान में फंसे व्यवसायी राजीव जैन और उनके परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक पूरा गोदाम और इमारत जल चुकी थी।

दमकल विभाग के अनुसार, मौके पर सबसे पहले एक दमकल भेजी गई, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद हेड ऑफिस और अन्य उपकेन्द्रों से 5 अतिरिक्त दमकल भेजी गईं। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 6:30 बजे आग बुझाई जा सकी।

जगताप की गोठ का वह मकान, जिसमें आग लगी थी

दीपावली की रात हुईं अन्य घटनाएं

  • निंबालकर की गोठ: आतिशबाजी की चिंगारी से कचरे में लगी आग की लपटों ने दो कारों को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों कारें जलकर खाक हो गईं। दमकल ने समय रहते आग पर काबू पाया।
  • गिरवाई महेशपुरा: आतिशबाजी की चिंगारी से एक मकान के पर्दों में आग लगी, जिसने पूरे घर को चपेट में ले लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
  • कैंसर हिल्स: देर रात आतिशबाजी से झाड़ियों में लगी आग को स्थानीय लोगों ने देखकर सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने तुरंत पहुंचकर आग बुझा दी।
  • बलवंत नगर: खाली प्लॉट में आतिशबाजी की चिंगारी से कचरे में लगी आग फैलने लगी थी, जिसे समय रहते दमकल कर्मियों ने बुझा दिया।
निंबालकर की गोठ में आतिशबाजी से जली दो कार।

निंबालकर की गोठ में आतिशबाजी से जली दो कार।



Source link