Bangladesh vs Sri Lanka Womens World Cup: महिला वर्ल्ड कप में अब तक मैचों के दौरान करीबी फिनिश की कमी थी. अब दो दिन में लगातार दो ऐसे मुकाबले देखने को मिले, जिसमें फैंस की सांसें रुक गईं. 19 अक्टूबर को रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 4 रनों से हार गई. उसके अगले दिन 20 तारीख को बांग्लादेश की टीम श्रीलंका के खिलाफ जीता हुआ मुकाबला आसानी से हार गई. जब दुनिया भर में दिवाली सेलिब्रेट किया जा रहा था, उसी वक्त नवी मुंबई में लो-स्कोरिंग मैच में बांग्लादेश की टीम जीत की दहलीज पर पहुंचने के बाद हार रही थी. इस हार ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और श्रीलंका की उम्मीदें अभी भी कायम हैं.
श्रीलंका ने बनाए सिर्फ 202 रन
श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम 48.4 ओवरों में 202 रनों पर सिमट गई. उसके लिए हसिनि परेरा ने 99 गेंदों पर सबसे ज्यादा 85 रन बनाए. उनके अलावा कप्तान चमारी अटापट्टू ने 43 गेंद पर 46 रन की पारी खेली. निलाक्षी डी सिल्वा ने 38 गेंदों पर 37 रन बनाकर टीम को 200 रन के करीब पहुंचाया. बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और श्रीलंका को कम स्कोर पर रोक दिया. शोर्ना अख्तर ने सबसे ज्यादा 3 और राबेया खान ने 2 विकेट लिए.
ये भी पढ़ें: पर्थ में फेल, अब एडिलेड में होगा धमाका… एक साथ 2 प्रचंड रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर भी हो जाएंगे पीछे
30 गेंद पर नहीं बना पाए 27 रन
मैच में हाफटाइम के बाद ऐसा लगा कि लो-स्कोरिंग मैच में बांग्लादेश की टीम आसानी से जीत हासिल कर ली. उसने शुरुआती झटकों से खुद को संभालते हुए एक समय 45 ओवरों में 3 विकेट पर 176 रन बना लिए थे. यहां से उसे आखिरी 30 गेंदों पर जीत के लिए 27 रन बनाने थे. यह मैच पूरी तरह से बांग्लादेश के कब्जे में था, लेकिन उसकी पारी अचानक ताश के पत्तों की ढह गई और टीम 50 ओवरों में 9 विकेट पर 195 रन ही बना सकी. आखिरी 5 ओवरों में उसने 6 विकेट गंवाए और सिर्फ 19 रन ही बनाए. यह क्रिकेट इतिहास के सबसे अनोखे कोलैप्स में से एक है.
Sri Lanka edged Bangladesh in an absolute nail-biter in #CWC25 #SLvBAN pic.twitter.com/Kc3iANvCMb
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) October 20, 2025
ये भी पढ़ें: मोहम्मद रिजवान की छुट्टी… बाबर आजम नहीं, अब ये खिलाड़ी बना पाकिस्तान का नया कप्तान
पॉइंट्स टेबल का हाल
इस जीत से श्रीलंका को 2 अंक मिले. वह अब पॉइंट्ल टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गया है. उसके 6 मुकाबलों में कुल 4 अंक हैं. लंकाई टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान को हराना होगा और भारत-न्यूजीलैंड के मैचों के नतीजों पर नजर रखनी होगी. दूसरी ओर, बांग्लादेश के 6 मैचों में सिर्फ 2 पॉइंट्स हैं. वह आठवें स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. तीनों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. भारत और न्यूजीलैंड के 5-5 मैचों में 4-4 अंक हैं. दोनों के बीच 23 अक्टूबर होने वाला मुकाबला एक तरह से क्वार्टर फाइनल होगा. टीम इंडिया को उसके बाद 26 तारीख को बांग्लादेश से भिड़ेगी. उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी बचे दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी.