धनतेरस पर मारुति, टाटा, हुंडई ने तोड़ डाले रिकॉर्ड्स! जानें कितनी बिकीं कारें

धनतेरस पर मारुति, टाटा, हुंडई ने तोड़ डाले रिकॉर्ड्स! जानें कितनी बिकीं कारें


Last Updated:

धनतेरस पर मारुति सुजुकी इंडिया ने 51000, टाटा मोटर्स ने 25000 और हुंडई मोटर इंडिया ने 14000 वाहन डिलीवर किए, जीएसटी 2.0 सुधार और फेस्टिव सीजन से बिक्री में रिकॉर्ड ग्रोथ दिखी.

नई दिल्ली. भारत के प्रमुख कार निर्माताओं ने इस धनतेरस पर रिकॉर्ड तोड़ रिटेल सेल दर्ज की, फेस्टिव सीजन और जीएसटी में छूट के चलते इस दौरान शोरूम्स में खचाखच भीड़ देखने को मिली. भारत के सबसे बड़े कार निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि वह इस साल अपनी अब तक की सबसे ज्यादा धनतेरस बिक्री की उम्मीद कर रहा है, दो दिनों में लगभग 51,000 वाहनों की डिलीवरी की. पिछले साल ये आंकड़ा लगभग 41,500 यूनिट्स के आस-पास था, जो साल-दर-साल (YoY) लगभग 23% की ग्रोथ को दिखाता है.

छोटी कारों की बुकिंग 1 लाख पार

जीएसटी 2.0 सुधार के बाद कीमतों में कमी की घोषणा के बाद से मारुति सुजुकी ने कस्टमर इंट्रेस्ट में बढ़ोतरी देखी है, पार्थो बनर्जी ने कहा कि मारुति ने अब तक 4.5 लाख बुकिंग दर्ज की हैं. इनमें से लगभग 1 लाख बुकिंग छोटी कारों के लिए हैं, जो एंट्री लेवल सेगमेंट में स्ट्रॉन्ग डिमांड को दिखाता हैं. फेस्टिव सीजन का भी असर मार्केट पर साफ नजर आया.

टाटा मोटर्स

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने भी इस दौरान शानदार प्रदर्शन किया, धनतेरस-दीवाली के दौरान 25,000 से ज्यादा वाहनों की डिलीवरी की उम्मीद की, जो पिछले साल की तुलना में 30% की ग्रोथ है. “इस साल, धनतेरस और दीवाली की डिलीवरी शुभ मुहूर्त के अनुसार दो से तीन दिनों में फैली हुई है. कुल मिलाकर मांग मजबूत रही है, और जीएसटी 2.0 ने भी इसमें बड़ी भूमिका निभाई है.”

हुंडई मोटर इंडिया

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने भी बढ़िया सेल दर्ज की. लगभग 14,000 यूनिट्स की डिलीवरी की, जो पिछले साल की तुलना में 20% की ग्रोथ को दर्शाती है. “हम त्योहार से जुड़े सेंटिमेंट्स, मारेक और जीएसटी 2.0 सुधार के सकारात्मक प्रभाव से प्रेरित मजबूत ग्राहक मांग देख रहे हैं,” हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के एमडी और सीईओ नामित तरुण गर्ग ने कहा.

ऑटोमोबाइल निर्माता के स्टाफ एक्स्ट्रा घंटो में काम कर रहे हैं जिससे भारी डिमांड को पूरा किया जा सके. घंटों तक काम कर रहे हैं और यहां तक कि वीकेंड्स के दौरान भी डिलीवरी पूरी करने के लिए काम कर रहे हैं, इस धनतेरस ने भारतीय यात्री वाहन बाजार के लिए नए स्टैंडर्ड सेट किए हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

धनतेरस पर मारुति, टाटा, हुंडई ने तोड़ डाले रिकॉर्ड्स! जानें कितनी बिकीं कारें



Source link