Most Runs in ODIs: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार (23 अक्टूबर) को खेला जाएगा. पर्थ में मिली हार के बाद टीम इंडिया की नजर वापसी करने पर होगी. एडिलेड में उसे हर हाल में जीतना होगा. अगर कंगारू टीम मैच में जीतती है तो वह सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर लेगी. भारत के दो दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने 224 दिनों के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की, लेकिन फेल हो गए. रोहित 8 रन ही बना पाए और कोहली शू्न्य पर पवेलियन लौट गए.
वनडे क्रिकेट के चेज मास्टर
एडिलेड में दूसरे वनडे मैच के दौरान विराट की नजर दो बड़े रिकॉर्ड पर होगी. वह पर्थ में मिचेल स्टार्क का शिकार बन गए थे, लेकिन इस बार रनों की बारिश करना चाहेंगे. वनडे क्रिकेट में चेज मास्टर कहे जाने वाले इस बल्लेबाज ने दुनिया के हर कोने में जमकर रन बनाए हैं. वनडे क्रिकेट के वे बेताज बादशाह हैं. ऐसे में सिर्फ एक पारी में खराब प्रदर्शन के आधार पर उन्हें सिरे से खारिज कर देना बेवकूफी होगी. कोहली कंगारू टीम के खिलाफ हमेशा अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब हुए हैं. इस दौरान कभी-कभी फेल भी हुए.
ये भी पढ़ें: 26 छक्के… 36 चौके और 498 रन, ODI में बना नामुमकिन जैसा वर्ल्ड रिकॉर्ड! 3 शतक से गूंजा क्रिकेट जगत
संगकारा से निकल जाएंगे आगे
इस मैच में कोहली कई बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं और कुछ उपलब्धियां भी हासिल कर सकते हैं. कोहली के पास वनडे क्रिकेट में सबसे ज्याद रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आने का मौका है. इसके लिए उन्हें 54 रन बनाने होंगे. विराट 57.88 की औसत से 14,181 वनडे रन बना चुके हैं. वह सर्वकालिक वनडे रनों की सूची में वह केवल कुमार संगकारा (14,234) और सचिन तेंदुलकर (18,426) से पीछे हैं.
ये भी पढ़ें: 51, 55*, 87*… ऑस्ट्रेलिया में प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने वाला भारत का वो महान खिलाड़ी, जिसने 3 मैचों में मचाई तबाही
सचिन का टूटेगा महारिकॉर्ड
इसके अलावा विराट लिमिटेड ओवरों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन सकते हैं. कोहली के वनडे और टी20 में कुल 18369 रन हैं. तेंदुलकर वनडे-टी20 इंटरनेशनल को मिलाकर 18436 रनों के साथ पहले स्थान पर हैं. विराट को उनसे आगे निकलने के लिए 67 रनों की जरूरत है. इसके अलावा विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैचों में 8 शतक लगा चुके हैं. एक और शतक से और वह सचिन तेंदुलकर (9 शतक) की बराबरी कर लेंगे.