बांग्लादेश-श्रीलंका मैच में दर्दनाक हादसा, लड़खड़ाते हुए बाहर गईं खिलाड़ी

बांग्लादेश-श्रीलंका मैच में दर्दनाक हादसा, लड़खड़ाते हुए बाहर गईं खिलाड़ी


Last Updated:

आईसीसी महिला विश्व कप में बांग्लादेश को श्रीलंका के खिलाफ करीबी हार का सामना करना पड़ा. बांग्लादेश की टीम ने अंतिम ओवरों में मैच को गंवा दिया.

निगारा सुल्ताना को मैच के दौरान लगी चोट

नई दिल्ली: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ है. टूर्नामेंट का 21वां मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला गया. इस मैच ने रोमांच की सारी हदों को पार कर दिया. मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 7 रन से हराया. हालांकि, बांग्लादेशी टीम ने श्रीलंका को कड़ी टक्कर दी और इस दौरान टीम की विकेटकीपर निगार सुल्तान गंभीर से चोटिल भी गईं. दरअसल निगार को ये चोट श्रीलंका की बल्लेबाजी के दौरान लगा था, जब एक स्टंपिंग के प्रयास में गेंद को मिस जज कर गईं.

निगार ने हेलमेट भी पहन रखा था, लेकिन गेंद उनके गले पर जाकर लगी. चोट इतना तेज था कि गेंद लगते ही निगार जमीन पर गिर पड़ी. इसके बाद टीम की फिजियो मैदान पर आई और उनका हाल लिया, लेकिन निगार ऐसी स्थिति में नहीं थीं कि वह दोबारा विकेटकीपिंग को जारी रख पाती. ऐसे में फिजियो के साथ निगार लड़खड़ाते हुए मैदान से बाहर गईं.

View this post on Instagram

क्या रहा मैच का हाल

वहीं मुकाबले की बात करें तो श्रीलंका क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन का स्कोर खड़ा किया था. बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ बहुत ही कसी हुई गेंदबाजी की. श्रीलंका के लिए बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा हसनी परेरा ने 99 गेंद में 85 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान चमारी अटापट्टू ने 43 गेंद में 46 रनों का योगदान दिया. वहीं निलाक्षी डि सिल्वा ने 37 रन बनाए. इन तीन को छोड़कर और कोई भी बल्लेबाजी में कमाल नहीं दिखा पाईं. बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी में सबसे ज्यादा सोरमा अख्तर ने 3 और राबिया खान ने 2 विकेट अपने नाम किए.

सिर्फ 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन शार्मिन अख्तर और निगार सुल्तान ने क्रीज पर अपने पैर जमाकर मैच को लगभग बांग्लादेश की झोली में डाल दिया था, लेकिन इन दोनों के आउट होते ही बाजी पलट गई. कप्तान चमारी ने अंतिम के चार खिलाड़ियों को लगातार चार गेंद पर आउट कर मैच को खत्म कर दिया. बांग्लादेश के लिए शार्मिन ने 64 रनों की पारी खेली. वहीं निगार ने 77 रन बनाए.

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें

homecricket

बांग्लादेश-श्रीलंका मैच में दर्दनाक हादसा, लड़खड़ाते हुए बाहर गईं खिलाड़ी





Source link