बालाघाट में बाघ नाखून तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार: निशानदेही पर नाले से हड्डियां मिलीं; फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट में बाघ नाखून तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार:  निशानदेही पर नाले से हड्डियां मिलीं; फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट में बाघ के नाखून तस्करी मामले में फरार तीसरे आरोपी सतीश भलावी को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर लामता के मैरा जंगल में एक नाले की खुदाई की गई, जहां से हड्डियां मिली हैं। इन हड्डियों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

.

यह मामला 14 अक्टूबर का है, जब उत्तर वनमंडल सामान्य अंतर्गत परिक्षेत्र उत्तर उकवा में वन विभाग की टीम ने बाघ के 13 नाखूनों के साथ महेंद्र मड़ावी और महेंद्र राऊत नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उस समय सतीश भलावी और नंदकिशोर पटले फरार हो गए थे।

13 अक्टूबर को पकड़ाए थे दो आरोपी।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी सतीश भलावी ने वन विभाग को बताया कि उसे नाखून जंगल के एक नाले में मिले थे। उसने ही इन नाखूनों को बेचने के लिए महेंद्र मड़ावी को दिया था। सतीश की निशानदेही पर लामता के मैरा जंगल के कक्ष क्रमांक 1189 में स्थित नाले में खुदाई की गई। इस दौरान टीम को कुछ हड्डियां मिलीं। वन विभाग ने इन हड्डियों के टुकड़ों को फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा है।

एक और बाघ के मौत की आशंका

आरोपी सतीश इन हड्डियों को बाघ की बता रहा है, जिससे क्षेत्र में एक और बाघ की मौत की आशंका जताई जा रही है। बाघ की मौत स्वाभाविक थी या उसका शिकार किया गया था, यह फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। इस मामले में अभी भी मोहगांव के ग्राम फंडकी निवासी किशोर उर्फ नंदकिशोर पटले फरार है, जिसकी तलाश में वन विभाग की टीम जुटी हुई है।



Source link