Last Updated:
Hardik Pandya Mahika Sharma Diwali: हार्दिक पंड्या ने दिवाली पर माहिका शर्मा संग लाल ट्रेडिशनल ड्रेस में जश्न मनाया, दोनों दो साल से डेट कर रहे हैं. हार्दिक का नताशा स्टेनकोविक से तलाक हो चुका है.
नई दिल्ली. इस दिवाली आपने कई फिल्मी स्टार्स की फेस्टिवल की मस्ती में देखा होगा, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा खास दिवाली भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की रही. हार्दिक दिवाली के शुभ अवसर पर अपनी नई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ स्पॉट किए गए. दोनों लाल रंग के ट्रेडिशनल ड्रेस में एक साथ दिखे. महिला लाल रंग के सूट में बेहद जच रही है. वहीं, हार्दिक भी उन्हें कॉप्लिमेंट करते हुए सेम कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर जैसे ही दोनों की पिक्चर्स सामने आई, फैन्स ने इसपर जमकर कमेंट्स किए.
साल 2020 में सर्बिया की मॉडल नताशा से सगाई करने वाले हार्दिक पंड्या ने 2023 में उनसे शादी कर ली थी. इससे पहले ही वो पिता भी बन चुके थे. हालांकि अगले ही साल यानी 2024 में हार्दिक और नताशा के तलाक की खबरें सामने आई. इसके बाद से ही हार्दिक और मॉडल माहिका शर्मा के लिंक-अप की खबरें सामने आ रही थी.
हार्दिक पंड्या आखिरी बार एशिया कप के दौरान भारत के लिए खेलते हुए नजर आए थे. फाइनल मैच से पहले वो चोटिल हो गए थे. जिसके चलते उनके स्थान पर रिंकू सिंह को मौका दिया गया. वो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे और टी20 स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं. इसके बाद भारत को अपने घर पर नवंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है. ऐसे में हार्दिक नवंबर में भी एक्शन में नजर नहीं आएंगे.
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें