श्वेतांबर जैन समाज ने मनाया महावीर स्वामी का निर्वाणोत्सव: मंदिरों में निर्वाण के लड्डू चढ़ाकर सामूहिक चेत्यवंदन किया गया – Agar Malwa News

श्वेतांबर जैन समाज ने मनाया महावीर स्वामी का निर्वाणोत्सव:  मंदिरों में निर्वाण के लड्डू चढ़ाकर सामूहिक चेत्यवंदन किया गया – Agar Malwa News


आगर मालवा में दीपावली के अगले दिन श्वेतांबर जैन समाज ने अपने चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया। इस अवसर पर मंगलवार सुबह नगर के अजीतनाथ जैन मंदिर और वासुपूज्य तारकधाम जैन मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक

.

जैन धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान महावीर स्वामी ने कार्तिक अमावस्या की रात्रि में पावापुरी (बिहार) में निर्वाण प्राप्त किया था। यही कारण है कि दीपावली का पर्व जैन समाज के लिए मोक्ष महापर्व के रूप में विशेष महत्व रखता है। परंपरा के अनुसार, दीपावली के अगले दिन समाजजन निर्वाण के लड्डू चढ़ाते हैं और सामूहिक चेत्यवंदन करते हैं।

मंगलवार प्रातः आगर मालवा के दोनों जैन मंदिरों में धर्मानुष्ठान का शुभारंभ श्रीसंघ के वरिष्ठजनों द्वारा निर्वाण के लड्डू चढ़ाने से हुआ। इसके बाद समाज के महिला-पुरुषों ने भी क्रमशः लड्डू चढ़ाकर भगवान महावीर के निर्वाण का स्मरण किया।

अजीतनाथ जैन मंदिर में अजीतनाथ भगवान का पक्षाल अभिषेक संपन्न हुआ। साध्वी भगवंत अक्षय नंदिता श्रीजी आदि ठाणा के मुखारविंद से इमली गली उपाश्रय में प्रवचन भी आयोजित किया जाएगा।

बुधवार को सुबह 6:30 बजे शुभ मुहूर्त में दोनों जैन मंदिरों का द्वार उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर श्रीसंघ अध्यक्ष विनोद जैन श्रीपाल, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मारू, गौतम जैन, विराम जैन, वैभव जैन, मनीष गांधी सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष, युवक-युवतियां और बालक-बालिकाएं उपस्थित रहे।



Source link