खेल परिसर कार्यालय में जमा होंगे फार्म।
सागर में जिला स्तरीय ‘युवा उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है, जो 1 से 13 नवंबर के बीच होगा। इसमें इस वर्ष 7 विधाओं में प्रतियोगिताएं रखी जाएंगी, जिनमें भाषण, कहानी लेखन, पेंटिंग, समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत, कविता लेखन और विज्ञान मेला शामिल है। इसमें भाग
.
खेल विभाग कर रहा आयोजन भारत सरकार और संचालनालय खेल और युवा कल्याण भोपाल के निर्देश पर, यह आयोजन जिला खेल और युवा कल्याण विभाग सागर द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष उत्सव में 7 विधाएं शामिल की गई हैं— भाषण, कहानी, लेखन, पेंटिंग, समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत, कविता लेखन और विज्ञान मेला।
डांस-गीत के लिए यह हैं नियम प्रतियोगिता के लिए कुछ नियम भी तय किए गए हैं। लोकनृत्य केवल हिन्दुस्तानी स्टाइल का ही मान्य होगा। टेप, कैसेट्स आदि पर प्रस्तुति को मान्य नहीं किया जाएगा। इसी तरह, लोकगीत भारतीय गायन पर आधारित होना चाहिए और यह क्षेत्रीय भाषा में हो सकता है, लेकिन फिल्मी गीत का प्रदर्शन मान्य नहीं होगा।
‘MY BHARAT PORTAL’ पर पंजीयन जरूरी जो भी प्रतिभागी युवा उत्सव में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें रजिस्ट्रेशन के लिए ‘MY BHARAT PORTAL’ पर पंजीयन कराना अनिवार्य है। पोर्टल पर पंजीयन किए बिना प्रतिभागी युवा उत्सव में भाग नहीं ले सकेंगे।
31 अक्टूबर तक जमा करें फॉर्म इच्छुक प्रतिभागी आवेदन फार्म जिला खेल और युवा कल्याण विभाग कार्यालय, खेल परिसर सागर से प्राप्त कर सकते हैं। इन फार्म को 31 अक्टूबर शाम 5 बजे तक (ऑनलाइन पंजीयन करने के बाद) कार्यालय में जमा करना होगा।
ये दस्तावेज हैं अनिवार्य प्रतिभागी का जिला सागर का मूल निवासी होना अनिवार्य है, इसके लिए मूल निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करनी होगी। प्रतिभागी की आयु जिला स्तरीय आयोजन की तारीख को 15 वर्ष से कम और 29 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु प्रमाण के लिए कक्षा 10वीं की अंकसूची या जन्म प्रमाण पत्र आवेदन के साथ प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
एक प्रतिभागी, एक विधा नियमों के अनुसार, एक प्रतिभागी केवल एक ही विधा में सहभागिता कर सकता है। जिले के इच्छुक प्रतिभागी कार्यालयीन समय में कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए खेल और युवा कल्याण विभाग, खेल परिसर सागर में संपर्क किया जा सकता है।