Last Updated:
बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने पारी के पूरे 50 ओवर स्पिन गेंदबाजों से करा लिया. वनडे इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है.
नई दिल्ली: एक समय था जब विश्व क्रिकेट में वेस्टइंडीज के पेस बॉलिंग अटैक से सब खौफ खाते थे. मैकलम मार्श और कर्टनी वाल्स जैसे खिलाड़ी अपनी गेंदबाजी से आग उगलते थे. दुनिया का बड़े से बड़ा बल्लेबाज भी वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों को खेलने से कतराता था, लेकिन अब सब कुछ बदल चुका है. विश्व क्रिकेट पर एक समय राज करने वाली वेस्टइंडीज की हालत अब बहुत ही खराब हो गई है. टीम को नेपाल जैसी टीम भी हरा दे रही है, लेकिन फिलहाल हम बात करेंगे वेस्टइंडीज के बांग्लादेश दौरे की जहां उसे वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है.
पारी के पूरे 50 ओवर स्पिनर ने किए
दरअसल हुआ ये है कि वेस्टइंडीज ने पारी के पूरे 50 ओवर स्पिनर से करा दिए. टीम के लिए पांच गेंदबाजों ने 10-10 ओवर का स्पेल किया. वनडे क्रिकेट इतिहास में इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था कि कोई टीम पारी के 50 ओवर अपने स्पिन गेंदबाजों से कराया है. ऐसे में वेस्टइंडीज की पेस बॉलिंग विरासत को देखते हुए इसे रिकॉर्ड कहें या फिर कलंक इस पर चर्चा हो सकती है.
हालांकि, वेस्टइंडीज ने किसी नियम का उलंघन नहीं किया है तो उसे कलंक तो नहीं का जा सकता है, लेकिन ये उसके क्रिकेट इतिहास को धूमिल जरूर किया है. वेस्टइंडीज की तरफ से अकील हुसैन, रोस्टन चेस, खैरी पियरे, गुडाकेश मोती और एलिक एथानाजे ने गेंदबाजी, जिसमें गुडाकेस मोती ने 3 विकेट लिए जबकि अकील हुसैन और एथानाजे के खाते में 2-2 विकेट आया.
50 ओवर में 213 रन बना पाई बांग्लादेश
शेरे बंगाल नेशनल स्टेडियम के स्पिनिंग ट्रैक पर वेस्टइंडीज की रणनीति कारगर भी रही. स्पिनरों ने कसी हुई गेंदबाजी की, जिससे बांग्लादेश की टीम 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 213 रन ही बना पाई. बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा सौम्य सरकार ने 89 गेंद में 45 रनों की पारी खेली. इसके अलावा रिशाद हुसैन 14 गेंद में 39 और कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 58 गेंद में 32 रनों का योगदान दिया.
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें