21 फीट ऊंचे भगवान गोवर्धन की पूजा कल: रहवासी करेंगे परिक्रमा और लगाएंगे छप्पन भोग – Bhopal News

21 फीट ऊंचे भगवान गोवर्धन की पूजा कल:  रहवासी करेंगे परिक्रमा और लगाएंगे छप्पन भोग – Bhopal News


लोगों के द्वारा गोवर्धन की पूजा भव्य तरीके से आयोजित की जाती है।

कमला नगर में इस बार गोवर्धन पूजा भव्य रूप में आयोजित की जा रही है। सहज समाधान शिक्षा समिति के देखरेख में बुधवार को 21 फीट ऊंचे भगवान गोवर्धन की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा के निर्माण में करीब 10 क्विंटल सामग्री का उपयोग किया गया है। पूजन क

.

समिति के अध्यक्ष कमल गर्ग और प्रवक्ता रमेश राठौर ने बताया कि भगवान गोवर्धन की प्रतिमा के समक्ष छप्पन भोग (56 प्रकार के व्यंजन) अर्पित किए जाएंगे। शाम को होने वाले पूजन और अन्नकूट महोत्सव में आसपास के श्रद्धालु शामिल होंगे।

गोवर्धन पूजा हर साल धूमधाम मनाई जाती है।

गोवर्धन पूजा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मुख्य व्यवस्था की जिम्मेदारी मुकेश गर्ग, सुनील भार्गव और संतोष ब्रह्मभट्ट को दी गई है। साज-सज्जा और रंगोली की जिम्मेदारी कविता अनुरागी और शीतल वर्मा को सौंपी गई है।

वहीं अन्नकूट की तैयारी का दायित्व भानु सिसोदिया, आशुतोष चंद्रवंशी और आज्ञाराम चौधरी निभाएंगे। कार्यक्रम में भजन संध्या का भी आयोजन रहेगा, जिसकी व्यवस्था राकेश तिवारी और सुरेश शर्मा दुबे को दी गई है। समिति ने बताया कि पूजन के बाद प्रसादी का वितरण किया जाएगा और सामूहिक भजन-कीर्तन के बीच भगवान गोवर्धन की परिक्रमा की जाएगी।



Source link