Last Updated:
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन साल 2012 में अपने एक टेक्स्ट मैसेज के कारण खूब विवादों में रहे थे. इसकी वजह से केविन पीटरसन का करियर भी तबाह गया.
नई दिल्ली: अगस्त, 2012 में साउथ अफ्रीका की टीम इंग्लैंड के दौरे आई थी. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेला जा रहा है. हेंडिग्ले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की तरफ से केविन पीटरसन ने शानदार 149 रनों की पारी खेली, लेकिन उन्हें अगले मैच में ड्रॉप कर दिया गया. ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है कि कोई बल्लेबाज शतक लगाया हो और उसे अगले मैच में खेलने का मौका ना मिले, जब तक कि कोई चोट या फिर ऐसा कोई कारण जिससे की उसे नहीं खिलाया जा सकता हो, लेकिन यहां मामला कुछ और था.
क्या था टेक्स्ट गेट का पूरा विवाद
दरअसल ये पूरा विवाद इंग्लैंड की टीम के अंदर का कलह था. उस समय केविन पीटरसन और इंग्लैंड के कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस के बीच काफी मतभेद था. मामला तब और बिगड़ गया जब पीटरसन ने एंड्रयू स्ट्रॉस और कोच एंडी फ्लावर के बारे में आपत्तिजनक मैसेज साउथ अफ्रीका के कुछ खिलाड़ियों को भेजा. पीटरसन पर आरोप लगा कि उन्होंने टेक्स्ट मैसेज में स्ट्रॉस के लिए एक अपमानजनक अफ्रीकी शब्द ‘डूज’ का इस्तेमाल किया, जिसका मतलब इडियट या इससे भी खराब हो सकता है.
ये तो सिर्फ अपमानजनक शब्द के इस्तेमाल करने की बात थी, लेकिन कुछ रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि पीटरसन ने अपने कप्तान स्ट्रॉस को आउट करने के लिए साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को सलाह भी दी थी. पीटरसन का ऐसा करना एक तरह से टीम के साथ गद्दारी थी. हालांकि, पीटरसन ने इस चीज को कभी स्वीकार नहीं किया और इसे पूरी तरह बकवास बताया था.
पीटरसन का करियर हुआ बर्बाद
पीटरसन ने इस पूरे बवाल से पहले हेडिंग्ले में दमदार शतकीय पारी खेली थी, लेकिन इसके बाद उन्हें लॉर्ड्स टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया. पीटरसन को बाद में माफी भी मांगनी पड़ी. इस पूरे मामले के बाद पीटरसन का करियर ढलान की तरफ बढ़ गया और आखिर बार वह टेस्ट में साल 2014 में इंग्लैंड के लिए खेलने के बाद फिर कभी नेशनल टीम के लिए मैदान पर उतर पाए. वनडे और टी20 में 2013 के बाद ही उनके लिए रास्ते बंद हो गए थे.
कैसा रहा केविन पीटरसन का करियर
इंग्लैंड के लिए केविन पीटरसन के करियर की बात करें वह 104 टेस्ट, 136 वनडे और 37 टी20 मैचों में मैदान पर उतरे. टेस्ट क्रिकेट में पीटरसन ने 4728 की औसत से 8181 रन बनाए, जिसमें 23 शतक और 25 अर्धशतक शामिल है. वहीं वनडे में उनके नाम 40.73 की औसत से 4440 रन है. इस फॉर्मेट में उन्होंने 9 शतक और 25 अर्धशतक लगाए. इसके अलावा टी20 क्रिकेट में उनके नाम 1176 रन दर्ज है.
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें