Last Updated:
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पर्थ वनडे मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा बुरी तरह से फेल हो गए. ऐसे में एडिलेड में उनसे बहुत उम्मीदें है, लेकिन इसके साथ ही उनके भविष्य पर भी दांव लगा हुआ है.
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया को करारी हार मिली. वहीं दूसरा वनडे मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड में खेला जाएगा. एडिलेड में होने वाला वनडे मैच खास तौर से विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए बहुत ही अहम होगा. ये दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम इंडिया में वापसी की है.
क्या विराट और रोहित से आगे बढ़ना चाहती है मैनेजमेंट
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा ने खुल अपनी ये इच्छा जाहिर की है कि वह भारत के लिए 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप में खेलना चाहते हैं. विराट कोहली की भी यही चाहत है कि वह विश्व कप के बाद वनडे से रिटायरमेंट लें, लेकिन दिक्कत ये है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट अब विराट कोहली और रोहित शर्मा विकल्प को खोज रही है, जिसकी शुरुआत शुभमन गिल को टेस्ट और वनडे में कप्तानी सौंप कर दी गई है.
शुभमन गिल को कप्तानी सौपना सिर्फ एक शुरुआत है. रोहित और विराट को लेकर असल दिक्कत ये है कि ये दोनों खिलाड़ी अब करियर के अपने ढलान पर हैं. विराट कोहली की बात करें तो फिटनेस के मामले में वह रोहित शर्मा से काफी बेहतर हैं, लेकिन समय के साथ-साथ उनका फॉर्म गिर रहा है. वहीं रोहित के लिए फॉर्म और फिटनेस दोनों ही समस्या बन रही है. इसके अलावा दोनों की उम्र भी एक वजह बन रही है. 2027 तक रोहित शर्मा 40 साल के हो जाएंगे, जबकि 38 के होंगे. ऐसे में दोनों की उम्र भी एक समस्या है. यही वजह है कि विश्व कप में अभी समय है और टीम मैनेजमेंट चाहती है कि वह विराट और रोहित से आगे बढ़कर कुछ नए विकल्प तलाशे.
सिलेक्शन कमिटी ने दे दिया है साफ संदेश
रोहित-विराट के भविष्य पर टीम इंडिया के मौजूदा कोच और सिलेक्शन चीफ ने साफ तौर पर अपनी बात रख दी है. कोच गौतम गंभीर से कई इंटरव्यू में विराट-रोहित के वनडे रिटायरमेंट पर सवाल पूछा गया. हर बार उन्होंने कुछ ऐसा जवाब दिया, जिससे साफ हुआ कि वह अब नए युग की तरफ बढ़ना चाहते हैं. इसके अलावा चीफ सिलेक्टर्स ने भी ऑस्ट्रेलिया दौरे के समय ऐसी बात कह दी, जिससे ये साफ हो गया कि शायद विराट और रोहित 2027 वनडे विश्व तक नहीं खेल पाएंगे.
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जब टीम का ऐलान हुआ था तो अजीत अगरकर ने साफ तौर पर ये बात कही थी कि विराट और रोहित की 2027 विश्व कप तक उपलब्धता होगी या नहीं ये साफ नहीं है. इसके अलावा इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की हर वनडे सीरीज के बाद समीक्षा की जाएगी कि उन्हें टीम में रखना कितना सही है. ऐसे में यह तय है अगर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ये दोनों खिलाड़ी फेल होतें हैं तो फिर उनका बचा हुआ इंटरनेशनल करियर अधर में लटक जाएगा. यानी ये दोनों महान खिलाड़ी 2027 विश्व कप में नजर नहीं आ पाएंगे.
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें