नलजल योजना की NOC नहीं देने पर सचिव को पीटा: बालाघाट में घर के सामने मारपीट करते हुए ठेकेदार का वीडियो आया सामने – Balaghat (Madhya Pradesh) News

नलजल योजना की NOC नहीं देने पर सचिव को पीटा:  बालाघाट में घर के सामने मारपीट करते हुए ठेकेदार का वीडियो आया सामने – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट जिले के वारासिवनी में एक नलजल योजना के ठेकेदार ने ग्राम पंचायत सचिव के साथ मारपीट की। यह घटना सचिव के घर के सामने हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। ठेकेदार अधूरी योजना की एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी करने का दबाव बना रहा था।

.

जानकारी के अनुसार, ठेकेदार शैलेंद्र पटले ग्राम पंचायत नरोड़ी में चल रही नलजल योजना का कार्य अधूरा होने के बावजूद सचिव संजय पंचभाये से एनओसी मांग रहा था। सचिव पंचभाये ने कार्य पूरा होने तक एनओसी देने से इनकार कर दिया था।

सचिव संजय पंचभाये ने बताया कि जब वह अपनी बेटी के साथ स्कूटी से बाजार जा रहे थे, तभी ठेकेदार शैलेंद्र पटले ने उन्हें रोका और एनओसी जारी करने को कहा। सचिव ने काम पूरा होने के बाद ही एनओसी देने की बात दोहराई।

इस बात पर ठेकेदार नाराज हो गया और उसने सचिव को अपशब्द कहे। जब सचिव ने गाली देने से मना किया तो ठेकेदार ने उनके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। ठेकेदार ने उनकी स्कूटी को धक्का देते हुए धमकी भी दी कि यदि एनओसी जारी नहीं की गई तो वह जान से मार देगा। मारपीट के कारण सचिव संजय के सिर में दर्द हुआ।

घटना से आक्रोशित क्षेत्रीय सचिव संघ ने वारासिवनी एसडीओपी अभिषेक चौधरी से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने सचिव संजय पंचभाये की शिकायत पर ठेकेदार शैलेंद्र पटले के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link