प्रशासनिक अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन: कलेक्टर ने जारी किए आदेश; शुभ्रता त्रिपाठी अशोकनगर, मनीष धनगर चंदेरी के SDM – Ashoknagar News

प्रशासनिक अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन:  कलेक्टर ने जारी किए आदेश; शुभ्रता त्रिपाठी अशोकनगर, मनीष धनगर चंदेरी के SDM – Ashoknagar News



अशोकनगर में प्रशासनिक दक्षता और सुगमता बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्टर आदित्य सिंह ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच अस्थायी कार्य विभाजन का आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत प्रभारी डिप्टी कलेक्टर शुभ्रता त्रिपाठी को अशोकनगर का एसडीएम और डि

.

शुभ्रता त्रिपाठी को मिलीं ये जिम्मेदारियां आदेश के अनुसार, शुभ्रता त्रिपाठी को अशोकनगर का एसडीएम बनाया गया है। वे अशोकनगर अनुविभाग की सहायक सत्कार अधिकारी, लोक परिसर बेदखली व भाड़ा अधिनियम की सक्षम प्राधिकारी होंगी। वे लोक न्यास अधिनियम की रजिस्ट्रार और नजूल अधिकारी का काम भी देखेंगी। साथ ही, वे अशोकनगर राजस्व अनुविभाग की विकास गतिविधियों और शासकीय योजनाओं की प्रमुख समन्वयक रहेंगी।

मनीष धनगर चंदेरी के SDM बने डिप्टी कलेक्टर मनीष धनगर को चंदेरी का एसडीएम बनाया गया है। वे चंदेरी तहसील क्षेत्र के लिए राजस्व अधिकारी, भाड़ा नियंत्रक, लोक न्यास अधिनियम के रजिस्ट्रार और नजूल अधिकारी का दायित्व संभालेंगे। वे चंदेरी राजस्व अनुविभाग में शासन की योजनाओं और अभिकरणों के प्रमुख समन्वयक की भूमिका भी निभाएंगे।

संयुक्त कलेक्टर श्रीवास्तव को कई अहम विभाग मिले संयुक्त कलेक्टर बृजविहारी लाल श्रीवास्तव को आपदा प्रबंधन, सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, सीएम डैशबोर्ड, राजस्व मोहर्रर शाखा और लोक सेवा गारंटी का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। वे स्टेशनरी एवं लाइब्रेरी, अल्प बचत, आवक-जावक शाखा, भूमि अभिलेख, न्यायालयीन प्रकरण और विभिन्न आयोगों से संबंधित शिकायतों का काम भी देखेंगे। वे विभिन्न आयोगों के मामलों की समीक्षा के साथ-साथ कलेक्टर द्वारा सौंपे गए अतिरिक्त कार्यों का भी संचालन करेंगे।

अधिकारियों की अनुपस्थिति के लिए लिंक अधिकारी भी नियुक्त प्रशासन ने अधिकारियों की अनुपस्थिति में काम न रुके, इसके लिए लिंक अधिकारियों की व्यवस्था भी की है। किसी अधिकारी के अवकाश पर या मुख्यालय से बाहर होने पर लिंक अधिकारी उनका कार्यभार संभालेंगे। इस व्यवस्था के तहत, संयुक्त कलेक्टर आर.बी. सिण्डोसकर, बृजविहारी लाल श्रीवास्तव के लिंक अधिकारी होंगे। शुभ्रता त्रिपाठी की अनुपस्थिति में ईसागढ़ एसडीएम त्रिलोचन गोड़ और मनीष धनगर की अनुपस्थिति में मुंगावली एसडीएम इसरार खान को लिंक अधिकारी बनाया गया है।



Source link