भाईदूज पर बंदियों से परिजनों की खुली मुलाकात: 10 मिनट के लिए मिल सकेंगी बहनें, जेल प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश – Shivpuri News

भाईदूज पर बंदियों से परिजनों की खुली मुलाकात:  10 मिनट के लिए मिल सकेंगी बहनें, जेल प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश – Shivpuri News



शिवपुरी सहित जिले की विभिन्न जेलों में भाईदूज के अवसर पर बंदियों को परिजनों से मिलने की विशेष सुविधा दी गई है। जेल अधीक्षक, सर्किल जेल शिवपुरी के निर्देशानुसार यह मुलाकात 23 अक्टूबर को शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, श्योपुर, पोहरी, कोलारस, पिछोर, करैरा और च

.

10 मिनट में मिलकर लौटना होगा जेल प्रशासन ने सख्त और नियंत्रित व्यवस्था की है। पुरुष बंदियों से केवल उनकी परिवार की महिला सदस्य और 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चे ही मुलाकात कर सकेंगे। प्रत्येक मुलाकात 10 मिनट तक की होगी और समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

परिजनों को वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या पैन कार्ड) साथ लाना अनिवार्य है। पर्स, मोबाइल, नकदी और अन्य कीमती सामान जेल परिसर में नहीं ले जा सकेंगे। मुलाकात के दौरान केवल 250 ग्राम तक मिठाई, गजक या सोनपपड़ी ले जाने की अनुमति है।

पूजा की थाल की व्यवस्था की भाइयों और बहनों के लिए प्रशासन ने पूजा थाल की भी व्यवस्था की है, जिसमें हल्दी, कुमकुम और चावल जैसी सामग्री उपलब्ध रहेगी। जेल प्रशासन ने अनुशासन बनाए रखने और बंदियों को नकद राशि देने से बचने की अपील की है। उल्लंघन करने पर मुलाकात रोक दी जाएगी और संबंधित बंदी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link