MP News: शाहपुर नगर में दीपावली के मौके पर सदी पुरानी परंपरा के तहत पाड़ों का ऐतिहासिक दंगल आयोजित हुआ. 100 से अधिक पाड़ों ने मैदान में जोरदार दमखम दिखाया, जिससे पूरा क्षेत्र जोश और उत्साह से गूंज उठा. तानाजी और मास्टर पाड़े के बीच हुई जबरदस्त टक्कर ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया. एकता ग्रुप और जगह पे पाड़े के बीच काटे का मुकाबला हुआ, जबकि तांडव सेना और बक्खारी वाले ने धमाकेदार प्रदर्शन किया. खंडवा, इंदौर, जलगांव, भुसावल और बुलढाणा से हजारों दर्शक जुटे. करीब एक लाख से अधिक लोगों ने मेले का आनंद लिया. नगर परिषद व मेला समिति ने विजेता पाड़ा मालिकों को सम्मानित किया. 200 साल पुरानी परंपरा आज भी पूरे जोश के साथ जीवित है.