ट्रेन में ‘TTE’ कर रहा था जांच, बगैर टिकट वालों को दी सौगात, फिर रोने लगा

ट्रेन में ‘TTE’ कर रहा था जांच, बगैर टिकट वालों को दी सौगात, फिर रोने लगा


Last Updated:

Farzi TTE Arrest- पुणे से जम्‍मू तवी की ओर जा रही झेलम एक्‍सप्रेस बगैर टिकट यात्रियों की जांच हो रही थी. जांच करने वाले ने ऐसे यात्रियों से ऐसी बात बोली, जिससे बगैर टिकट यात्री खुश हो गए. लेकिन बाद में वो ही हाथ पैर जोड़ता नजर आया.

बगैर टिकट यात्रियों के खिलाफ चलाया जा रहा है अभियान.

नई दिल्‍ली. झेलम एक्सप्रेस पुणे से जम्‍मू तवी की ओर जा रही है. जनरल कोच में अचानक शोर मचा टीटीई आ गया. लोग परेशान हो गए. वो यात्रियों के पास पहुंचा और टिकटों की जांच करने लगा. कुछ यात्रियों के पास टिकट नहीं था, वे परेशान हो गए लेकिन उसने ऐसी बात बोली, जिससे वो खुश हो गए. थोड़ी देर बाद टिकट जांचने वाला ही हाथ पैर जोड़ता दिखा.

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ग्वालियर और कमर्शियल कंट्रोल के निर्देश पर ट्रेन नंबर 11077 डाउन झेलम एक्सप्रेस के जनरल व दिव्यांग कोच में बगैर टिकट यात्रियों की जांच हो रही थी. इस दौरान बगैर टिकट यात्रियों से रुपये वसूले जा रहे थे. इसी दौरान उसी कोच में कई टीटीई एक साथ चढ़े. यात्रियों ने बताया कि एक टीटीई जांच कर चुका है और बगैर टिकट सफर करने वाले यात्री पैसे दे चुके हैं. यह सुनते ही जांच दल के कान खड़े हो गए. झट से कथित यात्री के पास पहुंचे और पकड़ लिया.

वो झांसी से ग्वालियर तक बिना टिकट यात्रा करते हुए खुद को आर्मी का बताकर यात्रियों से अवैध रूप से पैसे वसूलता पाया गया. जांच के दौरान उसके पास से 1620 रुपये नकद बरामद हुए. उक्त व्यक्ति का वीडियो एक यात्री द्वारा रेलवे ट्विटर पर साझा किया गया था. आरोपी को जीआरपी के सुपुर्द कर आवश्यक कार्रवाई की गई.

इस कार्रवाई में सीटीआई राजीव शर्मा, लोकेन्द्र कौशिक, विजय कुमार सिंह, मोहित विश्वास, अर्पित गोस्वामी, अमित परमार, नीरज कौशिक तथा आरपीएफ एएसआई अशोक सिंह भदौरिया, कांस्टेबल शीशराम गुर्जर व अजीत की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस व्‍यक्ति से पूछताछ यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तरह का काम कब से कर रहा है. इस काम में वो अकेला है या फिर उसके साथ और भी लोग शामिल हैं. फिलहाल मामले की जांच चल रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

ट्रेन में ‘TTE’ कर रहा था जांच, बगैर टिकट वालों को दी सौगात, फिर रोने लगा



Source link