Last Updated:
भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने एडिलेड में अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद कहा कि सीधे खड़े होकर बल्लेबाजी करने से उन्हें आत्मविश्वास और निरंतरता हासिल करने में मदद मिल रही है जिससे वह अलग अलग हालात के मुताबिक खुद को बेहतर ढाल पा रहे हैं.
नई दिल्ली. भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीधे खड़े होकर बल्लेबाजी करने से उन्हें आत्मविश्वास और निरंतरता हासिल करने में मदद मिल रही है जिससे वह अलग अलग हालात के मुताबिक खुद को बेहतर ढाल पा रहे हैं .आस्ट्रेलिया के हाथों दूसरे वनडे में भारत की दो विकेट से हार के बाद अय्यर ने कहा कि वह पिछले एक साल से अपनी तकनीक पर काफी काम कर रहे हैं .
अय्यर का खुलासा
77 गेंद पर 61 रन की पारी खेलने वाले अय्यर ने कहा ,‘‘ मैने अपने कोच के साथ इस पर काम किया और यह मुझे काफी रास आ रही है . मैं अपने शुरूआती दिनों में इसी तरह से खेलता था तो अपनी पुरानी तकनीक पर ही लौटा हूं. उन्होंने कहा कि हालात के अनुरूप अपने ‘स्टांस’ को बदलना उनके खेल का अहम हिस्सा हो गया है.उन्होंने कहा ,‘‘ मुंबई में जब हम लाल मिट्टी की पिचों पर खेलते थे जिन पर अतिरिक्त उछाल होता है, वहां भी इससे मदद मिलती थी. हर पिच अलग होती है तो नयी नयी चीजें आजमानी पड़ती है. मैने अपना स्टांस कई बार बदलाव है और अब मैं किसी भी हालात में खेल सकता हूं. ’
रोहित के साथ बहस खेल का हिस्सा
रोहित शर्मा के साथ 118 रन की साझेदारी करने वाले श्रेयस ने कहा कि फोकस चुनौतीपूर्ण विकेट पर लय बनाये रखने की थी क्योंकि आस्ट्रेलियाई गेंदबाज काफी अनुशासित गेंदबाजी कर रहे थे. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 118 रनों की शानदार साझेदारी की. हालांकि, इस दौरान दोनों के बीच एक बहस भी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपना 59वां अर्धशतक लगाया. उन्होंने 97 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 7 चौके जड़े. वहीं श्रेयस अय्यर ने 77 गेंद में सात चौकों की मदद से 61 रन बनाए. रोहित के साथ वायरल वीडियो पर श्रेयस ने कहा कि मैदान पर ये सब आम सी बात है.