1 रन के चक्कर में भिड़ गए हिटमैन-अय्यर, एडिलेड में रोहित की धमाकेदार पारी के बीच मचा बवाल!

1 रन के चक्कर में भिड़ गए हिटमैन-अय्यर, एडिलेड में रोहित की धमाकेदार पारी के बीच मचा बवाल!


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-0 से जीत चुकी है. भारत ने लगातार दोनों वनडे मैच गंवा दिए. आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारत के 265 रनों के जवाब में कंगारुओं ने मैच 3.4 बॉल रहते ही जीत लिया.  भारत की शुरुआत बेहद ही खराब रही, लेकिन पारी को संभालने का काम रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने किया. दोनों के बीच 100 रनों की पार्टनरशिप देखने को मिली. रोहित और अय्यर जब बल्लेबाजी कर रहे थे, उस दौरान दोनों के बीच ऐसी चीज हुई, जो कि अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है. 

1 रन का मामला
भारत की खराब शुरुआत के बाद एक ही ओवर में 2 विकेट गिरने पर पारी को आगे बढ़ाने का काम रोहित और अय्यर ने किया. रोहित शर्मा ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 73 रन बनाए. वहीं, श्रेयस अय्यर ने 61 रनों की पारी खेली. गौरतलब है कि जब दोनों ही खिलाड़ी बल्लेबाजी कर रहे थे, उस दौरान 1 रन लेने के दौरान उनके बीच जो बातचीत हुई वह स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई. अब वह क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. दरअसल, हेजलवुड गेंदबाजी कर रहे थे और वह उनके कोटे का सातवां ओवर था. इस दौरान रोहित और अय्यर के बीच 1 रन लेने के चक्कर में बहस हुई. दोनों 1 रन भागने के चक्कर में काफी कंफ्यूज नजर आए. इस चक्कर में उनके बीच मैदान पर लंबी बातचीत चली. अब ये मामला इंटरनेट पर तेजी से फैल रही है.

भारत की लगातार दूसरी हार

19 अक्टूबर को खेले गए बारिश के कारण प्रभावित मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, आज दूसरे वनडे मैच में भी ऑस्ट्रेलिया 2-0 से जीतने में कामयाब रही. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया  3 मैचों की वनडे सीरीज 2-0 से जीत चुकी है. अगले मैच में भारत अपनी नाक बचाने के लिए उतरेगी. वहीं, ऑस्ट्रेलिया व्हाइट वॉश करने के इरादे से मैदान पर आएगी.

विराट को छोड़ा पीछे

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन के बाद वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रोहित अब दूसरे खिलाड़ी बन चुके हैं.  रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 48 मैचों में 2488 रन बनाने का कारनामा कर दिया है. वहीं, नंबर 1 पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने 71 मैचों में 3077 रन बनाए हैं. अगर रोहित आगे खेलते हैं तो वह सचिन के इस रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ देंगे. 





Source link