MP News: आधी रात को 7 सीनियर IPS अफसरों के ट्रांसफर, शासन के फरमान से चौंका पुलिस विभाग! देखें लिस्ट

MP News: आधी रात को 7 सीनियर IPS अफसरों के ट्रांसफर, शासन के फरमान से चौंका पुलिस विभाग! देखें लिस्ट


Last Updated:

MP IPS Transfer News: मध्य प्रदेश में देर रात शासन ने पुलिस विभाग को चौंका दिया. दनादन सात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए है. देखें पूरी लिस्ट…

आईपीएस अफसरों के तबादले.

Bhopal News: मध्य प्रदेश शासन ने बुधवार की आधी रात को पुलिस महकमे में हलचल मचा दी. गृह विभाग के आदेश पर सात सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए, जिसमें एडीजी और आईजी स्तर के अफसरों की भूमिकाओं में महत्वपूर्ण बदलाव शामिल हैं.

एडीजी राजाबाबू सिंह, जो पहले प्रशिक्षण, शिकायत और मानवाधिकार (अतिरिक्त प्रभार) संभाल रहे थे, अब केवल एडीजी प्रशिक्षण की जिम्मेदारी निभाएंगे. उनकी शिकायत और मानवाधिकार की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है. आईजी इरशाद वली को एसएएफ भोपाल रेंज और एसएएफ पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

एडीजी देव प्रकाश गुप्ता को मानव अधिकार और शिकायत पीएचक्यू के साथ सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई, को-ऑपरेटिव फ्रॉड, लोक सेवा गारंटी, पुलिस मैन्युअल, आरएंडडी और पुलिस सुधार का अतिरिक्त प्रभार मिला है. एडीजी नारकोटिक्स केपी व्यंकटेश्वर राव को तकनीकी सेवाएं पीएचक्यू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

आईजी ईओडब्ल्यू भोपाल सुशांत सक्सेना को आईजी इन्वेस्टिगेशन पीएचक्यू, चैत्रा एन को आईजी एससीआरबी पीएचक्यू और कुमार सौरभ को आईजी एसआईएसएफ के साथ आजाक आईजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं. इन बदलावों से शासन को बेहतर कार्य की उम्मीद है.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

MP News: आधी रात 7 सीनियर IPS अफसरों के ट्रांसफर, फरमान से चौंका पुलिस महकमा



Source link