Last Updated:
Rohit Sharma Virat Kohli: सिडनी में 25 अक्टूबर को होने वाला तीसरा वनडे हो सकता है रोहित शर्मा और विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया में भारत के लिए आखिरी मैच हो.
सिडनी: रोहित शर्मा और विराट कोहली… ये दो सिर्फ दो नाम नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट की शान है. दो नाम, लेकिन एक धड़कन. दो किरदार, लेकिन एक कहानी. वो जोड़ी, जिसने भारत को अंधेरों से निकालकर जीत की रौशनी दी. वो जोड़ी जिसने हार में भी उम्मीद जगाई. अब शनिवार को दोनों ऑस्ट्रेलिया की धरती पर संभवत: आखिरी मैच खेलने उतरेंगे.
रोहित शर्मा ने 23 अक्टूबर को खेले गए तीन मैच की सीरीज के दूसरे वनडे में 97 गेंदों पर 73 रन बनाकर कुछ राहत की सांस ली है, लेकिन कोहली दोनों मैच में खाता खोलने में असफल रहे. यह वनडे क्रिकेट में पहला अवसर है जबकि वह लगातार जो मैच में खाता नहीं खोल पाए. इसने निश्चित रूप से उनके कट्टर प्रशंसकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या यह अंत की शुरुआत है.
ऑस्ट्रेलिया ने वर्तमान श्रृंखला के पहले दोनों मैच जीत कर सीरीज अपने नाम कर दी है, लेकिन कोहली और रोहित की मौजूदगी के कारण तीसरा एकदिवसीय मैच क्रिकेट प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण बन गया है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर मौजूद दर्शक निश्चित तौर पर इन दोनों से अच्छी पारी की उम्मीद करेंगे.
यह मैच इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि गौतम गंभीर की कोचिंग वाली भारतीय टीम 0-3 से क्लीन स्वीप से बचना चाहती है, लेकिन आंकड़े भारतीय टीम के पक्ष में नहीं हैं, उसने यहां जो पिछले पांच वनडे मैच खेले हैं उनमें से उसे केवल एक मैच में जीत मिली है.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें