ओंकारेश्वर से लौट रहा राजकोट का परिवार हादसे का शिकार: ओवरटेक करने में कार का टायर फटा, फिर तीन बार पलटी खाई – Khandwa News

ओंकारेश्वर से लौट रहा राजकोट का परिवार हादसे का शिकार:  ओवरटेक करने में कार का टायर फटा, फिर तीन बार पलटी खाई – Khandwa News


ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करके लौट रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। ओवरटेक करने के दौरान कार का टायर फट गया, टायर फटने से कार ने तीन बार पलटी खाई हैं। गनीमत रही कि, कार सवार सभी लोगों को मामूली चोंटे आई हैं। हालांकि, कार पूरी तरह क्षतिग्रस

.

घटना मोरटक्का गांव की हैं, ओंकारेश्वर रोड़ से इंदौर रोड़ पर आते ही कार 100 मीटर आगे बढ़ी कि रोड़ पर मिर्ची के ठेले लगे थे। कार जिस साइड से जा रही थी, उसी साइड पर सामने एक कार खड़ी थी। कार सवार मिर्च खरीद रहा था। सामने कार देखकर कार वाले ने ओवरटेक किया, इसी दौरान हैंडब्रेक लग गया। ब्रेक लगने से अगला टायर फट गया। जिससे कि कार पलटी खा गई।

टायर फट जाने से कार तीन बार पलटने से क्षतिग्रस्त हो गई।

गुजरात के राजकोट का रहने वाला परिवार

जो कार दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं, वह गुजरात के राजकोट से आए परिवार की थी। परिवार के मुखिया विपुल भाई ने बताया कि वह पत्नी, बेटी और बहन के साथ राजकोट से ओंकारेश्वर दर्शन करने आया था। लौटते वक्त रास्ते में सामने कार खड़ी थी। इसलिए ओवरटेक किया और कार का टायर फट गया। परिवार के सभी सदस्यों को मामूली चोंटे आई हैं।

कार सवार परिवार को मामूली चोंटे आई हैं।

कार सवार परिवार को मामूली चोंटे आई हैं।



Source link