कहर बनके टूटीं ये खिलाड़ी, विमेंस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 3 बल्लेबाज, भारतीय बल्लेबाजों का धमाका

कहर बनके टूटीं ये खिलाड़ी, विमेंस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 3 बल्लेबाज, भारतीय बल्लेबाजों का धमाका


भारत ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में अपनी जगह  बना ली है. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्हें डकवर्थ लुईस मेथड से 53 रनों से हराकर अपनी जगह पक्की कर ली. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही थी. हालांकि वह लगातार 2 मैच हारने के बाद बैकफुट पर जा चुकी थी, लेकिन कल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम जीतकर अपनी जगह सुनिश्चित कर ली. जिसमें सबसे बड़ा योगदान भारतीय सलामी जोड़ी का है. जी हां हम बात कर रहे हैं प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना के बारे में. दोनों ने ही टूर्नामेंट के दौरान अपने बल्ले से खूब रन बरसाए हैं. ऐसे में आज हम जानेंगे विमेंस वर्ल्ड कप में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप 3 खिलाड़ी के बारे में.

स्मृति मंधाना हैं नंबर 1

लिस्ट में नंबर 1 पर भारत की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का नाम शामिल है. उन्होंने अभी तक इस वर्ल्ड कप के दौरान खेले गए 6 मैचों की 6 पारियों में  55.67 की धमाकेदार औसत से 331 रन बनाने का रिकॉर्ड स्थापित किया है. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 109 रनों का रहा है. वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 100.60 का रहा है. 

Add Zee News as a Preferred Source


प्रतिका रावल

लिस्ट में दूसरे पायदान पर भी एक और भारतीय महिला खिलाड़ी का नाम है. हम बात कर रहे प्रतिका रावल के बारे में. सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने अभी तक खेले 6 मैचों की 6 पारियों में 308 रन बना दिए हैं. इस दौरान उनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 77.89 और औसत 51.33 का रहा है. प्रतिका ने वर्ल्ड कप के दौरान 1 शतक और 1 अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया है. वहीं, उनका उच्चतम स्कोर 122 रनों का रहा है.

एलिसा हेली

लिस्ट में तीसरे पायदान पर कंगारू कप्तान एलिसा हेली का नाम कायम है. वह चोट के कारण 2 मैच नहीं खेल पाई थी. हालांकि, इस विश्व कप में अभी तक उन्होंने 4 मैचों की 4 पारियों में 98.78 के औसत और 131.78 के स्ट्राइक रेट से 294 ठोके हैं.  इस दौरान उन्होंने  2 शतक लगाए हैं और उनका उच्चतम स्कोर 142 रनों का रहा था. अगर वह चोटिल ना हुई होती तो अभी तक सबसे आगे निकल जाती.

ये भी पढ़ें: एशिया कप में मचाया था कोहराम, कंगारूओं पर टूटेगा भारत का ये विस्फोटक बल्लेबाज! सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें 



Source link