सबसे कॉम्पैक्ट मॉडल
लैंड क्रूजर FJ को टोयोटा के लैंड क्रूजर परिवार के सबसे कॉम्पैक्ट सदस्य के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जिसमें वर्तमान में 300 सीरीज स्टेशन वैगन, 70 सीरीज और 250 सीरीज शामिल हैं. इसकी लंबाई 4,575 मिमी, चौड़ाई 1,855 मिमी और ऊंचाई 1,960 मिमी है, और इसका व्हीलबेस 2,580 मिमी है. FJ में 2-रो, 5 सीट लेआउट है. इसका मिनिमम टर्निंग रेडियस 5.5 मीटर है, जो तंग परिस्थितियों में भी बेहतर ड्राइविंग कपैसिटी ऑफर करता है जबकि ऑफ-रोड क्षमता को बनाए रखता है.
2.7-लीटर 2TR-FE पेट्रोल इंजन
FJ को 2.7-लीटर 2TR-FE पेट्रोल इंजन से पावर्ड है, जो 163bhp और 246Nm का टॉर्क जेनेरेट करता है, और इसे 6-स्पीड सुपर ECT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है, जिसमें पार्ट-टाइम 4WD सिस्टम है. टोयोटा के IMV सीरीज से प्लेटफॉर्म पर निर्मित, FJ अपने कॉम्पैक्ट आकार के बावजूद 70 सीरीज के समान ऑफ-रोड प्रदर्शन ऑफर करता है.
लोकप्रिय SUVs के साथ तुलना
- ह्युंडई क्रेटा: लंबाई 4,330 मिमी, चौड़ाई 1,790 मिमी, ऊंचाई 1,635 मिमी, व्हीलबेस 2,610 मिमी
- महिंद्रा थार रॉक्स: लंबाई 4,428 मिमी, चौड़ाई 1,870 मिमी, ऊंचाई 1,923 मिमी, व्हीलबेस 2,850 मिमी
- लैंड रोवर डिफेंडर 90: लंबाई 4,323 मिमी, चौड़ाई 2,008 मिमी, ऊंचाई 1,974 मिमी, व्हीलबेस 2,587 मिमी
क्रेटा से बड़ा मॉडल
FJ क्रेटा से लंबा, चौड़ा और ऊंचा है. थार रॉक्स की तुलना में, यह थोड़ा ऊंचा है लेकिन व्हीलबेस में छोटा है. डिफेंडर 90 की तुलना में, FJ लंबाई में थोड़ा छोटा है लेकिन ऊंचाई में लगभग बराबर है, जिससे यह एक मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति बनाए रखता है.
डिजाइन और फीचर्स
इसमें बॉक्सी सिल्हूट, स्क्वायर केबिन, चेम्फर्ड एजेस और डाइस-मोटिफ बॉडी का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें शुरुआती लैंड क्रूजर पीढ़ियों की याद दिलाने वाली गोल हेडलाइट्स हैं. दोनों फ्रंट और रियर बंपर डिवाइडेड और रिमूवेबल हैं, जिससे आसान रिप्लेसमेंट और कस्टमाइजेशन संभव है. इन आयामों और फीचर्स के साथ, लैंड क्रूजर FJ टोयोटा के प्रतिष्ठित SUV पोर्टफोलियो में एक कॉम्पैक्ट, मल्टिपरपज और बढ़िया ऑप्शन है, जो प्रैक्टिकैलिटी को ब्रांड की विशिष्ट ऑफ-रोड मजबूती के साथ बैलेंस करता है.