पवन पाटीदार भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने: नीमच के पूर्व जिलाध्यक्ष को मिली बड़ी जिम्मेदारी – Neemuch News

पवन पाटीदार भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने:  नीमच के पूर्व जिलाध्यक्ष को मिली बड़ी जिम्मेदारी – Neemuch News


भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने गुरुवार को अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस घोषणा में नीमच के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही पाटीदार नीमच जिले के ए

.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दीपावली के तीसरे दिन प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित की थी। इसमें चार प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें नीमच जिले के पवन पाटीदार भी शामिल हैं।

पवन पाटीदार को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी विधानसभा चुनाव में जिले में भाजपा को मिली जीत के परिणाम स्वरूप मिली है। उनके भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यकाल के दौरान, पार्टी ने जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर हजारों वोटों से जीत हासिल की थी। इसके अतिरिक्त, लोकसभा, जनपद पंचायत, जिला पंचायत और ग्राम पंचायत चुनावों में भी भाजपा को बड़ी सफलता मिली थी।

पवन पाटीदार को बधाई देते पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी।

इस नई जिम्मेदारी के बाद, पवन पाटीदार अब प्रदेश स्तर की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनका कद नीमच के अन्य नेताओं की तुलना में काफी बढ़ गया है। वे सीधे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई बड़े नेताओं के संपर्क में रहेंगे, जिससे 2028 के विधानसभा चुनावों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं की सहनशीलता का परिणाम

अपनी नियुक्ति पर पाटीदार ने कहा कि यह नीमच जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं की सहनशीलता का परिणाम है, जिसके कारण उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी संगठन ने दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे पूरी जिम्मेदारी और लगन से इसका निर्वहन करेंगे और संगठन को हर मोर्चे पर मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही पवन पाटीदार का नाम पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। संगठन और राजनीति में उनके विरोधियों को भी इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद नहीं थी।



Source link