पानी के टैंक में गिरने से मासूम की मौत: राजगढ़ में खेलते वक्त हुआ हादसा; परिजन घर के काम में व्यस्त थे – rajgarh (MP) News

पानी के टैंक में गिरने से मासूम की मौत:  राजगढ़ में खेलते वक्त हुआ हादसा; परिजन घर के काम में व्यस्त थे – rajgarh (MP) News



राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के बघेला गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर पानी से भरे टैंक में गिरने से 4 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के समय परिजन घर के काम में व्यस्त थे और बच्ची आंगन में खेल रही थी। कुछ देर

.

परिजन तुरंत बच्ची को टैंक से निकालकर खिलचीपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मासूम के शव को बाइक से गांव ले जाया गया, जहां पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया।

6 फीट गहरा है पानी का टैंकर जानकारी के अनुसार, बघेला गांव निवासी भेरू वर्मा की 4 साल की बेटी नेहा दोपहर के समय घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान वह पास में बने करीब 6 फीट गहरे पानी के टैंक में जा गिरी। टैंक पानी से पूरा भरा हुआ था। जब परिजन पानी भरने के लिए टैंक के पास पहुंचे, तो उन्हें पानी के भीतर बच्ची नजर आई।

तत्काल शोर मचाने पर आसपास के लोग भी वहां इकट्ठे हो गए और सबकी मदद से बच्ची को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।



Source link