आगर मालवा में भाईदूज का त्योहार मनाकर नलखेड़ा लौट रहे 34 वर्षीय युवक जितेंद्र गवली की सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार राम आमला के समीप एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
.
नलखेड़ा के गवली पूरा निवासी जितेंद्र आगर में अपनी बहन के घर से भाईदूज मनाकर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि जितेंद्र सड़क पर गिर गया और उनपर कंटेनर का पहिया चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने तुरंत नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के रेस्क्यू वाहन को बुलाया। रेस्क्यू वाहन से घायल जितेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
शव का पीएम कराने पहुंचे परिजन।
पुलिस ने कंटेनर किया जब्त
थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने बताया कि कंटेनर चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मृतक का शव शुक्रवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। समाज के अशोक गवली (एडवोकेट) के अनुसार, जितेंद्र अपनी चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। इस घटना से गांव और समाज में गहरा शोक व्याप्त है।