रायसेन जिला मुख्यालय पर नर्मदा महापुराण कथा का आयोजन शुरू हो गया है। बाबा भारती परिसर, रामलीला मैदान में यह कथा 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक चलेगी। कथा के शुभारंभ से पहले शुक्रवार को शहर में कलश शोभायात्रा निकाली गई।
.
यह आयोजन गुरु कपिल मुनि आश्रम बाबा भारती आश्रम के महंत रमणगिरी जी महाराज के सानिध्य में हो रहा है। कलश शोभायात्रा के दौरान मां नर्मदा के जयकारों से शहर गूंज उठा।
शोभायात्रा में कथावाचक सत्यम मधुरमजी महाराज (वृंदावन धाम), बाबा भारती आश्रम के महंत रमणगिरी जी महाराज, विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक पंडित बद्री प्रसाद पाराशर और कथा आयोजक चौरसिया परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ सागर तिराहे, गंज बाजार, महामाया चौक, सर्राफा बाजार, से होती हुई रामलीला मैदान पहुंची।